Gujarat ने देश के लोगों को रास्ता दिखाया है : Amit Shah
Gujarat ने देश के लोगों को रास्ता दिखाया है : Amit ShahSocial Media

Gujarat ने देश के लोगों को रास्ता दिखाया है : Amit Shah

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah ने कहा कि Gujarat के लोगों ने पूरे देश के लोगों को रास्ता दिखाया है। इस गुजरात ने पूरे देश को दिखाया है कि सुरक्षा, शांति और विकास कैसे हासिल किया जाता है।

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah ने बुधवार को कहा कि Gujarat के लोगों ने पूरे देश के लोगों को रास्ता दिखाया है। इस गुजरात ने पूरे देश को दिखाया है कि सुरक्षा, शांति और विकास कैसे हासिल किया जाता है। श्री शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अहमदाबाद की 41- घाटलोडिया सीट पर आज नामांकन अवसर पर उपस्थित संतों को नमन कर कार्यकरो को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के फॉर्म भरने के वक्त बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के नेता उपस्थित हुए हैं। 1990 के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गुजरात की जनता का आशीर्वाद मिला है।

श्री शाह ने कहा कि जब भी उन्होंने गुजरात की जनता के सामने अपने दोनों हाथ फैलाए तो जनता ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। 1990 के बाद से गुजरात की जनता ने लोकसभा हो या विधानसभा हर चुनाव में भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। 2022 के चुनाव में भी जो हिसाब-किताब करना चाहेगा, सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। 1995 से 2022 तक का यह समय न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास में शासन कैसे किया जाता है, इसका एक उदाहरण साबित करने का समय है। उन्होंने कहा कि यह वही गुजरात है जिसने 1985 से 1995 तक दस वर्षों तक साम्प्रदायिकता की पीड़ा झेली है। पूरे साल के 365 दिन में 250 दिन कर्फ्यू होता था और आज एक 20 साल के युवाओं को ये भी नहीं पता कि कर्फ्यू किसे कहते हैं। गुजरात की छवि खराब करने वाले पहले के दंगे अब बीत चुके हैं। पहले गुजरात में तुष्टीकरण का माहौल था, आज भाजपा ने न्याय का माहौल बनाने का काम किया। वर्ष 2013 से 2022 तक की अवधि में जनता के भरोसे के आधार पर परिणाम लाने की कोशिश की। गाँव में पहले सात घंटे से अधिक बिजली नहीं मिलती थी। लेकिन आज नरेंद्रभाई मोदी के शासन में 24 घंटे बिजली मिलती है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में गांधीनगर से राजकोट तक वाटर ट्रेन भेजी जाती थी। गुजरात में नर्मदा योजना पूरी हो चुकी है और गुजरात के हर घर में भाजपा सरकार ने पानी पहुंचाया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं 25 साल से घाटलोडिया से विधायक हूं और मैंने इस क्षेत्र का विकास देखा है। आज गुजरात के हर शहर में सड़कें, पुल, सीवरेज, बिजली, पानी के काम हो चुके हैं। आज कांग्रेसी हर चुनाव में कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी और इस बार उन्होंने कांग्रेस का काम बताते हुए बैनर बनाये हैं, लेकिन ये कांग्रेस 1990 से सत्ता में नहीं है ये बोल कैसे सकती है। बीजेपी ने किया सारा काम कांग्रेस ने अपने विज्ञापन सोनियाबहन की फोटो के साथ बनाए है। कांग्रेस इस गुजरात को क्या समझती है। भाजपा सोमनाथ से अयोध्या तीर्थ यात्रा पर निकला और पूरे देश को संदेश दिया कि मंदिर तो वही बनेगा ही। बीजेपी ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर बनवाया। कांग्रेसी हमें फिर कहते रहें कि ‘मंदिर बनेगा लेकिन तारीख नहीं बताएँगे’ लेकिन कांग्रेसियों को बता दें कि जनवरी 2024 में राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। भाजपा ने बिना खून की एक बूंद बहाए मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में खत्म कर दिया। आज हम कश्मीर को भारत से ऐसे जोड़ चुके हैं जैसे आन,बान और शान के साथ भारत माता का मुकुट। भाजपा तीन तलाक कानून लेकर आई और मुस्लिम बहनों की जिंदगी में सुधार किया।

श्री शाह ने आगे कहा कि अगर आज पूरे देश में शिक्षा का आदर्श मॉडल देखना है तो गुजरात में है, स्वास्थ्य का मॉडल है, इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल है, पंचायती राज का मॉडल गुजरात में है। आज भी गुजरात के अविरत विकास की गाथा अनवरत जारी है। गुजरात की जनता सब जानती है। हमारे प्रधान मंत्री श्री मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को रोकने और हमारे छात्रों को वापस लाने का काम किया। उन्होंने ही पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत को आतंकवाद से सुरक्षित रखने का काम किया है। गुजरात के लोगों ने पूरे देश के लोगों को रास्ता दिखाया है। इस गुजरात ने पूरे देश को दिखाया है कि सुरक्षा, शांति और विकास कैसे हासिल किया जाता है। कांग्रेस आज फिर नए साजबाज के साथ आ गयी है। घाटलोडिया में श्री भूपेंद्रभाई पटेल की जबर्दस्त जीत गुजरात से शुरू हुई भारत की विकास यात्रा का प्रमाणपत्र होगी। मै चाहता हूं कि आप भारी संख्या में भाजपा को मतदान करना और भूपेन्द्रभाई को ऐतिहासिक जीत दिलाना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com