गुजरात चुनाव: सभी महानगरों में BJP का लहरा परचम- अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह
गुजरात नगर निगम चुनाव परिणाम 2021: गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज 23 फरवरी को आ गए हैं। गुजरात के सभी 6 नगर निगम में वोटों की गिनती के बाद एक बार फिर से बीजेपी जीत का परचम लहरा रही है। गुजरात निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद सड़कों पर जश्न का माहौल है।
अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे :
अपने गढ़ गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सबसे मजबूत किला नहीं हिला और गुजरात में निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बाजी मारकर एक बार फिर कामयाबी हासिल की है। चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अहमदाबाद में विजयोत्सव मनाया जाना है। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं।
सभी महानगरों में BJP की जीत :
आज गुजरात राज्य के 6 महानगरों 'अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट' के 2276 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला हो गया है। लोगों फिर से भाजपा पर ही भरोसा किया, जिससे गुजरात के सभी महानगरों में बीजेपी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इस चुनाव से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। आज आए चुनाव के नतीजों से एक बार फिर ये बात साफ है कि, गुजरात बीजेपी का गढ़ है।
किसे मिलीं कितनी सीट :
राजकोट नगर निकाट चुनाव में 72 सीटों में से 68 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आईं हैं।
सूरत नगर निकाय चुनाव में 120 सीटों में से 93 सीटों पर भगवा ने कब्जा कर लिया है। वहीं, 27 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में आईं हैं, जबकि यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
अहमदाबाद की 192 सीटों में से 72 पर बीजेपी जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में अभी तक 12 सीटें आई हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।