गुजरात: PM मोदी ने किया कालिका माता मंदिर का उद्घाटन, सीएम भूपेंद्र पटेल भी रहे मौजूद

गुजरात: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का दौरा किया और मंदिर का उद्घाटन किया।
गुजरात: PM मोदी ने किया कालिका माता मंदिर का उद्घाटन
गुजरात: PM मोदी ने किया कालिका माता मंदिर का उद्घाटनSocial Media

गुजरात, भारत। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पावागढ़ के कालीमाता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का दौरा किया और मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौज़ूद थे।

PM मोदी ने कही यह बात:

पावागढ़ मंदिर में जनता को संबोंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "सपना जब संकल्प बन जाता है और संकल्प जब सिद्धि के रूप में नजर के सामने होता है। इसकी आप कल्पना कर सकते हैं। आज का ये पल मेरे अंतर्मन को विशेष आनंद से भर देता है।"

उन्होंने कहा कि, "कल्पना कर सकते हैं कि, 5 शताब्दी के बाद और आजादी के 75 साल के बाद तक मां काली के शिखर पर ध्वजा नहीं फहरी थी, आज मां काली के शिखर पर ध्वजा फहरी है। ये पल हमें प्रेरणा और ऊर्जा देता है और हमारी महान संस्कृति एवं परंपरा के प्रति हमें समर्पित भाव से जीने के लिए प्रेरित करता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि, सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। हर भारतीय उस पर गर्व कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी, लोग कहते थे कि, कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाएं। आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को सुलभ कर दिया। अब बच्चे, जवान, बुजुर्ग, दिव्यांग आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते हैं।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि, "अयोध्या में आपने देखा कि भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है, काशी में विश्वनाथ धाम हो या मेरे केदार बाबा का धाम हो आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन पहचान को भी जी रहा है, उन पर गर्व कर रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com