अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा
अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफाRE

गुजरात कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Arjun Modhwadia Resigns: गुजरात के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने आज सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है।

हाइलाइट्स-

  • गुजरात कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

  • अर्जुन मोढवाडिया ने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है।

अहमदाबाद, गुजरात। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, गुजरात के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने आज सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखकर मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा दिया।

विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने लिखा चिट्ठी:

विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने अपने चिट्‌ठी में लिखा है कि, "प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। उन्होंने लिखा- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही। इस पवित्र अवसर को और अधिक विचलित करने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया। जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और देश के लोग और नाराज हो गए।"

अर्जुन मोढवाडिया ने जारी किया बयान:

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, "आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैंने पार्टी को खून, पसीना देकर मजबूत करने की कोशिश की। मैं जनता में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने की कल्पना से कांग्रेस में शामिल हुआ था। जिस तरह से पार्टी जनता से दूर चली गई है उसपर मैंने कई बार ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की लेकिन मैं विफल रहा।"

कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि, वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस का अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को अस्वीकार करना अपने इस्तीफे का कारण बताया है। उनका कहना है कि राम मंदिर में न जाना भगवान श्री राम का अपमान है।

कौन हैं अर्जुन मोढवाडिया:

आपको बता दें कि, अर्जुन मोढवाडिया गुजरात की राजनीति में बड़े कांग्रेस नेता रहे हैं। वह पूर्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था। जानकारी के अनुसार अर्जुन मोढवाडिया का 17 फरवरी 1957 में मोढवाड़ा में जन्म हुआ था। उनकी पत्नी का नाम हीराबेन है और वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com