भारतीय तटरक्षकों ने 13 मछुआरों को पकड़ा
भारतीय तटरक्षकों ने 13 मछुआरों को पकड़ाRaj Express

Gujarat News : पाकिस्तानी मछुआरे नाव सहित गिरफ्तार, भारतीय जल सीमा के अंदर घुसे थे

Indian Coast Guard has caught the ship of Pakistani fishermen: मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुस आये थे, भारतीय तटरक्षकों को देख भागने की कोशिश में थे।

हाइलाइट्स

  • 13 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय सीमा पर गिरफ्तार।

  • मछली पकड़ने 15 किलोमीटर अंदर घुस गए थे मछुआरे।

  • पूछताछ के लिए सभी को ओखा बंदरगाह ले जाया गया है।

गुजरात। भारतीय तटरक्षक दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी मछुआरों का जहाज़ पकड़ा है। पाकिस्तानी जहाज़ भारतीय जल सीमा के 15 किलोमीटर अंदर घुस गया था, जिसके बाद अरिंजय की मदद से उन्हें पकड़ा गया। मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुस आये थे, भारतीय तटरक्षकों को देख भागने की कोशिश में थे।

भारतीय तटरक्षकों ने 13 मछुआरों को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, सीजीएस अरिंजय ने अरब सागर में पेट्रोलिंग के दौरान एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को भारतीय जल सीमा के लगभग 15 किमी अंदर मछली पकड़ते हुए देखा। तटरक्षकों को देख मछुआरे पाकिस्तान की ओर भागने लगे। जिसके बाद 13 मछुआरों पकड़ लिया गया।

मछुआरों को तटरक्षक जहाज पर चढ़ाया गया। पूछताछ के दौरान मछुआरे संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। पाकिस्तानी नाव की शिनाख्त पीएफबी नाज-रे-करम के रूप में हुई है, जो कि 19 नवंबर को 13 लोगों के साथ कराची से रवाना हुआ था। सुरक्षा कारणों और संवेदनशील मामले को देखते हुए सभी मछुआरों को पूछताछ के लिए ओखा बंदरगाह ले जाया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com