जेपी नड्डा ने गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया
जेपी नड्डा ने गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन कियाRaj Express

जेपी नड्डा ने गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन कर कहा- PM मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CM भूपेन्द्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के साथ गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम को संबोधित कर अपने संबोधन में कही ये बातें...

हाइलाइट्स :

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया

  • जेपी नड्डा ने कहा, सभी हिस्सों में विकास सुनिश्चित करने की हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है

  • आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत में भी गुजरात का एक विशेष योगदान रहा है: जेपी नड्डा

गुजरात, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मंगलवार को गुजरात दौरे पर है। यहां उन्‍होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के साथ गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्‍होंने कहा कि, अहमदाबाद में गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन करना गुजरात के सभी हिस्सों में विकास सुनिश्चित करने की हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि, ''हम गुजरात को प्रथम रखना चाहते हैं और पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम भारत को प्रथम बनाना चाहते हैं। इस देश के सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक विरासत में गुजरात प्रदेश का एक अनूठा योगदान है। आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत में भी गुजरात का एक विशेष योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संबंध भी गुजरात के पोरबंदर से था. वहीं, इस देश को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया।''

आज विकसित भारत को आगे बढ़ाने का काम, सक्षम बनाने का काम, स्वाभिमान से ओत-प्रोत बनाने का काम, देश की विरासत को स्वाभिमान से आगे बढ़ाने का काम... अगर किसी ने किया है तो इस देश के सपूत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • गुजरात राज्य आध्यात्मिकता की भूमि और कई आध्यात्मिक नेताओं के लिए ज्ञान की भूमि रही है। यदि कोई राज्य है जिसने सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए शानदार सामाजिक नेतृत्व प्रदान किया है, तो वह कोई और नहीं बल्कि गुजरात है।

  • मोदी जी ने देश की राजनीति की संस्कृति को बदल डाला है, क्योंकि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने राजनीति जाति के आधार पर की। भाई को भाई से बांटकर की, सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। मोदी जी ने कहा कि भारत में सिर्फ 4 जातियां हैं- गरीब, युवा, किसान और महिलाएं। जबकि कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए जातियों में बांट दिया था।

  • पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा है। 2014 में अर्थव्यवस्था में हम 11वें नंबर पर थे, आज हम ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

  • कांग्रेस के लोग गरीब कल्याण अन्न योजना की मखौल उड़ाते थे। आज 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त मिल रहा है। IMF की रिपोर्ट के अनुसार, साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। वहीं नीति आयोग ने अभी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठ चुके हैं।

  • मोदी जी का सपना है कि कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबको पक्का घर मिलेगा। ये नए भारत की पहचान है। पहले हमारी माताएं-बहनों को पानी के लिए दो-दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। आज हर घर नल से जल के माध्यम से सभी को पीने का स्वच्‍छ पानी मिल रहा है। पानी के लिए किसी को अब दूर नहीं जाना पड़ता है, हमारी माताओं-बहनों को सिर पर मटके नहीं उठाना पड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com