Same Sex Partner Murdered His Own Partner
Same Sex Partner Murdered His Own PartnerRaj Express

ये कैसा प्यार : दो लड़कों के बीच का लव रिलेशन - एक की ह्त्या और दूसरे को जेल, पढ़िए दो लड़कों के प्यार की कहानी

Same Sex Partner Murdered His Own Partner : 16 वर्षीय लड़के के घर न पहुँचने पर परिजन परेशान थे लेकिन, जिसका इन्तजार वे कर रहे हैं उसकी मौत हो चुकी थी।

हाइलाइट्स :

  • 16 वर्षीय लड़का 11 वीं कक्षा में पढ़ता था।

  • मृतक गुरुवार से घर नहीं पहुंचा था।

  • जामनगर से पुलिस को लड़के का अधजला शव मिला।

गुजरात। दो लड़कों की प्रेम कहानी का अंत काफी संगीन हुआ जिसमें एक 16 साल के लड़के की ह्त्या हो गई और दूसरा 22 साल का लड़का ह्त्या के आरोप में अब जेल की सलाखों के पीछे है। दोनों के बीच लम्बे समय से लव रिलेशनशिप था, लेकिन ईर्ष्या के चलते दोनों की कहानी समाप्त हो गई। पढ़िए दोनों की दोस्ती से शुरू हुई क्राइम सीन तक पहुँची प्रेम कहानी।

कैसे हुई दोनों की दोस्ती :

ये कहानी तब शुरू हुई जब इन दोनों लड़कों के परिजनों की आपस में पहचान हुई। परिवार के लोगों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ। परिवारों के बीच संबंध बेहद मधुर हुए तो इन दोनों के बीच भी अच्छी दोस्ती हो गई। 16 वर्षीय लड़का 11 वीं में पढ़ता था और उसका 22 साल का पार्टनर कॉलेज में पढ़ता है। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए और फिर एक दिन दोनों ने एक दूसरे से प्यार होना स्वीकार किया। यहाँ से इन दोनों के बीच लव रिलेशनशिप शुरू हुआ।

ईर्ष्या बनी हत्या की वजह :

दोनों लड़कों के बीच की ये प्रेम कहानी क्राइम स्टोरी में तब बदल गई जब दोनों के बीच ईर्ष्या आ गई। 16 वर्षीय लड़के के स्कूल में कई दोस्त थे। आमतौर पर अपने दोस्तों से मिला जुला करता था। 22 वर्षीय उसके पार्टनर को दोस्तों के साथ उसका उठना बैठना पसंद नहीं था। इसी बीच 16 वर्षीय लड़का गुरुवार को अचानक गायब हो गया।

जामनगर से पुलिस ने किया अधजला शव बरामद :

परिजनों ने 16 वर्षीय लड़के के घर न पहुँचने पर पुलिस को सूचित किया। यहाँ परिजन परेशान थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि, जिसका इन्तजार वे कर रहे हैं उसकी मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने जामनगर के कलावद हाइवे से एक लड़के का अधजला शव बरामद किया। ये शव उसी 16 वर्षीय लड़के का था जिसकी तलाश पिछले 24 घंटे से पुलिस कर रही थी। इस पूरे मामले का खुलासा शनिवार को हुआ है।

ह्त्या से पहले किया सेक्स :

जब मृतक का पोस्ट मार्टम कराया गया तो यह सामने आया कि, ह्त्या से पहले 16 वर्षीय लड़के का यौन शोषण किया गया था। आखरी बार मृतक को आरोपी के साथ देखा गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और पुलिस को क्राइम सीन पर पूरी बात बताई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com