सजा काट रहे राम रहीम की तबियत अचानक बिगड़ी, किया गया AIIMS में भर्ती

दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा पाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राम रहीम की तबियत अचानक बिगड़ी, किया गया AIIMS में भर्ती
राम रहीम की तबियत अचानक बिगड़ी, किया गया AIIMS में भर्तीSocial Media

दिल्ली, भारत। साल 2017 में कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा पाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर चर्चा में हैं। राम रहीम को दुष्कर्म और हत्या के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जो, अभी पूरी नहीं हुई है। वह जेल में अपनी सजा काट रहा है। खबर है कि, राम रहीम सिंह की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है।

राम रहीम को AIIMS में किया भर्ती :

दरअसल, कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने और हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल की सजा काट रहा है। पिछले दिनों उसे कोरोना होने की खबर सामने आई थी तब उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, अब उसकी तबियत एक बियर फिर बिगड़ गई है। इसलिए राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच AIIMS पहुंचाया गया है।

कई बात हो चुके अस्पताल में भर्ती :

बताते चलें, 8 जून को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि उससे पहले 3 जून को उसे पेट दर्द की शिकायत हुई थी तब भी उसे रोहतक में PGIMS अस्पताल में ले जा कर मेडिकल चेकअप कराया गया था। वहीं, अब फिर उसे दिल्ली के AIIMS में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को दो अलग-अलग मामलों में जेल की सजा मिली है। इनमें से पहली उसे दो साध्वी के साथ दुष्कर्म करने के चलते 20 साल और एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com