डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से आए बाहर

हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आए, उन्‍हें 48 घंटे की पैरोल मिली है...
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से आए बाहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से आए बाहरSocial Media

हरियाणा, भारत। दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के सजायाफ्ता सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (53) एक बार फिर चर्चा में हैं। आज हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से वह बाहर आया। क्‍योंकि, उन्‍हें 48 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है।

मां से मिलने के लिए मिली पैरोल :

दरअसल, बलात्कार व हत्या के दोष में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई है। आज शुक्रवार को जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया- हम शाम तक जानकारी साझा करेंगे। जेल के हर कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है और राम रहीम को प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद छुट्टी दी गई है। हमने पिछले साल भी उसे एक दिन की पैरोल दी थी।

हालांकि, इस दौरान अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी है कि, गुरमीत राम रहीम को जेल से कितने दिनों के लिए छुट्टी मिली है। बताया जा रहा है कि, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मां नसीब कौर बीमार हैं और उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ऐसे में राम रहीम ने अपनी मां से मिलने के लिए पैरोल लगाई थी।

गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश पर पैरोल की मंजूरी :

सूत्रों के अनुसार, राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है और उसे 48 घंटे की पैरोल दे दी गई। तो वहीं, गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश पर सुनारिया जेल ने परोल को मंजूरी देते हुए उसे 48 घंटे के लिए गुरुग्राम भेजा है, यहां वह एक फार्म हाउस में अपनी मां के साथ है। पैरोल के दौरान राम रहीम सिर्फ अपनी मां के पास ही रहेगा।

कब से जेल में हैं राम रहीम :

बता दें कि, दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले के आरोप में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा मिली है। इसके अलावा पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है और वह वर्ष 2017, 27 अगस्त से ही जेल में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com