प्रकाश पर्व पर तमाम नेताओं ने गुरु गोबिन्द के साहस और बलिदान को किया याद

गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर उनके बलिदान को याद करते हुए नमन किया।
प्रकाश पर्व पर तमाम नेताओं ने गुरु गोबिन्द के साहस और बलिदान को किया याद
प्रकाश पर्व पर तमाम नेताओं ने गुरु गोबिन्द के साहस और बलिदान को किया याद Social Media

दिल्ली, भारत। धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले, महान योद्धा एवं सच्चे पथप्रदर्शक, त्याग व वीरता के प्रतीक गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर सिख धर्म के लोग इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर उन्हें आज बुधवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने नमन किया।

प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति का ट्वीट :

गुरु गोबिन्द सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, "गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है।"

प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती पर ट्वीट कर कहा- उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह को नमन करता हूं। उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। अपने सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे। हम उनके साहस और बलिदान को भी याद करते हैं।

गुरु गोबिन्द सिंह की उन पर विशेष कृपा रही है, क्योंकि उनके 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर उनके कार्यकाल में आया। गुरु गोबिन्द सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्ष 2017 में पटना साहिब में आयोजित समारोह को याद करते हुए कहा कि, उन्हें वहां भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था। गुरु गोबिन्द सिंह का जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट कर कहा-महान कर्मप्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की सभी को अनंत बधाइयाँ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा-खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ओर धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर वीरता और त्याग की प्रेरणा दी तो दूसरी ओर जाति का भेद मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। शस्त्र और शास्त्र के अलौकिक ज्ञान पुंज के चरणों में कोटि-कोटि नमन।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com