‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली
‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैलीSocial Media

कांग्रेस की आज भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है, जो भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ है। आज कांग्रेस पार्टी महंगाई पर हल्ला बोल रैली कर रही है।

दिल्ली, भारत। भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ आज अर्थात 4 सितंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्‍य रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। तो वहीं, 'महंगाई पर हल्ला बोल रैली' के दौरान कांग्रेस सरकार को जमकर घेरने वाली है।

इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस :

आज रविवार को कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में की जा रही ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आयोजित की गई है, इस रैली के दौरान कांग्रेस बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (GST) में वृद्धि जैसे इस मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी

मुख्यालय से बस चलेंगी :

इस बारे में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह करीब 10 बजे पार्टी मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी भी उसी बस में बैठकर रैली में जा सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देश से बाहर है, अपने इलाज के लिए वह विदेश में है, इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी गई है, जिसके चलते यह दोनों नेता कांग्रेस पार्टी की इस बड़ी रैली में शामिल नहीं होंगी।

बता दें कि, यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com