Haryana Board 10th Result 2022
Haryana Board 10th Result 2022 Social Media

Haryana Board 10th Result 2022 : हरियाणा में कक्षा 10वीं बोर्ड एग्‍जाम के नतीजे जारी

Haryana Board 10th Result 2022 : हरियाणा बोर्ड की और से आज कक्षा 10वीं के नतीजे की घोषणा की गई। इस साल, कुल 73.18 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।

Haryana Board 10th Result 2022 : इस साल 2022 में हुए बोर्ड एग्‍जाम के एक के बाद एक राज्‍यों में रिजल्ट की घोषणा हो रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट के बाद हरियाणा में कक्षा 10वीं बोर्ड एग्‍जाम के नतीजे जारी हुए है।

कुल 73.18 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा की पास :

दरअसल, हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा अप्रैल के माह में संपन्न हुई थी, इस दौरान लगभग 3.25 लाख बच्चों ने हरियाणा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी और आज, 17 जून को 2022 को हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम जारी किए है। सभी स्टूडेंट रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यह है रिजल्‍ट चेक करने की प्रोसेस-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट में होमपेज पर दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्‍ल‍िक करें।

  • लिंक ऑपन होते ही अब छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना है।

  • रोल नंबर दर्ज किए जाने के बाद सबमिट बटन को प्रेस करें।

  • इसके बाद ही आपकों अपना पर‍िणाम स्‍क्रीन पर दिख जाएगा।

हरियाणा में 10वीं के टॉपर :

बता दें कि, दोपहर 3 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने की है। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर भिवानी की अमीषा (Amisha) एवं दूसरे स्थान पर सुनैना (Sunaina) रही हैं।

  • अमीषा (Amisha)- 500 में से 499 अंक प्राप्त किए।

  • सुनैना (Sunaina)- 500 में से 497 अंक प्राप्त किए।

  • खुशी (Khushi)- 500 में से 497 अंक प्राप्त किए।

हरियाणा बोर्ड में 326487 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, इसमें से 73.18 प्रतिशत बच्चे पास हुये. 76.26 प्रतिशत लड़कियां और 70.56 प्रतिशत लड़के पास हुए. 74.06 प्रतिशत ग्रामीण और 71.35 प्रतिशत शहरी बच्चे पास हुए। प्राइवेट स्कूलो का रिजल्ट 88.21 प्रतिशत और सरकारी का रिजल्ट 63.54 प्रतिशत रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com