हरियाणा के CM खट्टर ने मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज जींद के गांव हमेटी, बोहतवाला में 9 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। साथ ही अपने संबोधन में कही यह बात...
हरियाणा के CM खट्टर ने मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
हरियाणा के CM खट्टर ने मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का किया उद्घाटनSocial Media

हरियाणा, भारत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज रविवार को जींद के गांव हमेटी, बोहतवाला में पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के साथ ही परियोजनाओं की सौगात दी है।

ITI समेत 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन :

दरअसल, आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 33KV सब-स्टेशन एवं मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही जींद के अर्जुन स्टेडियम में स्पोर्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर, सफीदों के खेड़ा खेमावती में सरकार ITI समेत 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व 9 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया है। इस मौके पर उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

हमने बना लिया भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का तरीका :

जींद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि, ''भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का तरीका हमने बना लिया है। लेकिन, कुछ चतुर लोग अभी भी हैं जो आज भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश करते हैं। आपको कोई भी भ्रष्टाचारी मिलता है, तो उसकी सूचना हमें दो। उसे अगर आधी रात को भी पकड़ना पड़े तो हम पकड़ेंगे। लगभग एक हज़ार भ्रष्टाचारियों को पकड़कर हमने जेल में डाला हुआ है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, मनोहर लाल।''

इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज करनाल में आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा- आज आम आदमी पार्टी को राज्य में आए हुए 4 दिन भी नहीं हुए हैं और उन्होंने ये विवादास्पद मुद्दा छेड़ा है। कहीं का कहीं ये सब आम आदमी पार्टी किसी के इशारे पर कर रही हैं। अभी वे पंजाब में नए आए हैं।

CM मनोहर लाल खट्टर ने किया ट्वीट :

तो वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट साझा कर जानकारी देते हुए बताया- हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र का समान विकास करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आज सफीदों में जनसमूह को सम्बोधित किया और जींद जिले के सर्वांगीण विकास के लिए रु. 250 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com