Dharuhera Boiler Explosion : 40 से ज्यादा मजदूर झुलसे, हरियाणा CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

Dharuhera Boiler Explosion : घायल मजदूरों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर और एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को रोहतक PGI रेफर किया गया है।
Dharuhera Boiler Explosion
Dharuhera Boiler ExplosionRaj Express

हाइलाइट्स

  • फैक्ट्री में बॉयलर फटने गंभीर रूप से घायल मजदूर की रोहतक किया रेफर।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दिए SDM को जांच कमेटी बनाने के निर्देश।

Dharuhera Boiler Explosion : देहरादून। हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम को एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस हादसे में 40 से ज्यादा मजदूर झुलसे है। इस मामले की जाँच के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएम ने घायल मजदूरों को तुरंत प्राथमिक उपचार और संपूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। घायल मजदूरों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर और एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को रोहतक PGI रेफर किया गया है, फिलहाल इलाज जारी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने धारूहेड़ा की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने पर दुख जताया है। सीएम ने उपायुक्त को घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार और संपूर्ण इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम रेवाडी की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। जांच कमेटी निर्धारित अवधि में जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

यह है मामला :

दरअसल, शनिवार को रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक लाइफ लॉन्ग कंपनी में शाम करीब 7 बजे अचानक बॉयलर फट गया। इस हादसे में लगभग 40 लोग झुलस गए है। घायल मजदूरों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं एक गंभीर मरीज को रोहतक PGI रेफर किया गया है।

हादसे का शिकार हुए एक मजदूर मनीष ने बताया कि, वे शाम करीब 7 बजे काम कर रहे थे, तभी अचानक से विस्फोट हो गया। उसने बताया कि इस कंपनी में 150 लोग काम करते हैं। कुल 100 लोगों इस हादसे में घायल हुए हैं लेकिन 40 लोग बुरी तरह इस हादसे में झुलसे है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कुछ श्रमिक तो 70% से अधिक झुलसे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com