Haryana Election 2024: अंबाला में चुनाव प्रचार का आगाज, CM नायब सिंह सैनी ने किया रोड शो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अंबाला दौरे पर पहुंचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यहां रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।
CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला किया रोड शो
CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला किया रोड शोRE

हाइलाइट्स-

  • हरयाणा के अंबाला में चुनाव प्रचार का आगाज।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में किया रोड शो।

  • सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर भेजनी है।

अंबाला, हरयाणा। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसके बाद से सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, अभी तक हरियाणा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। इसी बीच आज मंगलवार को हरयाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला से घरौंडा जाएंगे। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।

बता दें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अंबाला दौरे पर पहुंचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यहां रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

नायब सिंह सैनी ने कही यह बात:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि, "मुझे खुशी है कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करनाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर भेजनी है।"

CM नायब सिंह सैनी ने रोड शो के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि, "मैं अंबाला में हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं आपसे अपील करता हूं कि, आप हमारे उम्मीदवार बंटो कटारिया को अपना वोट दें। पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में लाएं।"

कौन हैं नायब सिंह सैनी:

जानकारी के लिए बता दें कि, नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े है। संघ में रहते ही उनका सम्पर्क मनोहर लाल खट्टर से हुआ था। इसके बाद ही सैनी भाजपा से जुड़े। नायब सिंह सैनी ने 2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। हालांकि 2014 में जीत दर्ज की और हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री बने। नायब सिंह सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com