Rahul Gandhi In Virendra Arya Akhara
Rahul Gandhi In Virendra Arya AkharaRaj Express

Rahul Gandhi Visit Haryana : वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से की बातचीत

Rahul Gandhi Visit Haryana : चर्चा के अलावा अखाड़े पहुंचकर राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ व्यायाम किया और उनकी दिन भर की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

हाइलाइट्स :

  • अचानक अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी।

  • राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ की कुश्ती।

  • अखाड़े के कोच बोले, राहुल गांधी को खेल का है बहुत ज्ञान।

हरियाणा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कभी ट्रेनों में सफर करते दिखते हैं तो कभी खेतों में किसानों के साथ धान की कटाई करते नजर आते हैं। इस बार राहुल गांधी अखाड़े में नजर आए हैं। सांसद राहुल गांधी बुधवार तड़के हरियाणा के वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे। यहाँ उन्हें देख अखाड़े में पहलवानी का अभ्यास कर रहे बजरंग पूनिया और अन्य पहलवान चकित रह गए।

राहुल गांधी झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे। यहाँ रेसलिंग का अभ्यास कर रहे पहलवानों के साथ उन्होंने चर्चा की। आने वाले खेल प्रतियोगिता में तैयारी को लेकर भी राहुल गांधी ने चर्चा की। चर्चा के अलावा अखाड़े पहुंचकर राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ व्यायाम किया और उनकी दिन भर की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अखाड़े के दौरे पर पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि, "वह (राहुल गांधी) हमारी कुश्ती की दिनचर्या देखने आए थे...उन्होंने हमारे साथ कुश्ती भी की...उन्होंने हमारे साथ बैठकर बात की और एक पहलवान की दिन भर की गतिविधि के बारे में जाना।

वीरेंद्र आर्य अखाड़े के दौरे पर कुश्ती कोच वीरेंद्र आर्य ने कहा, 'हमें किसी ने नहीं बताया कि, राहुल गांधी आ रहे हैं। हम यहां अभ्यास कर रहे थे और वह अचानक आ गए। उन्होंने हमारे साथ व्यायाम किया और फिर उन्होंने हमें अपने व्यायाम और खेल के बारे में बताया। उन्हें खेल के बारे में बहुत ज्ञान है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com