HBSE Result 2020: हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी

HBSE Result 2020: देश में अब कई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आने के बाद आज हरियाणा बोर्ड, भिवानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।
HBSE Result 2020
HBSE Result 2020Social Media

HBSE Result 2020: देश में अब कई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में CBSE और RBSE (राजस्थान), महाराष्ट्र, पंजाब और झारखंड बोर्ड के 2020 बोर्ड की परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे। वहीं, अब हरियाणा बोर्ड, भिवानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी आज जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपने परीक्षा के परिणाम झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.nic.in तथा hseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड द्वारा यह नतीजे आज यानि दिनांक 21 जुलाई 2020 को घोषित किए हैं।

हरियाणा बोर्ड के नतीजे जारी :

बताते चलें, इस साल हरियाणा की हायर सेकेण्‍डरी यानि 12th की परीक्षा में 2.25 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बता दें, इन परिणामों में HSC यानी 12वीं कक्षा की तीनों संकायों (Faculties) के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट्स पर आज दिनांक 21 जुलाई 2020 को पहले 5 बजे से घोषित होने वाले थे परन्तु किसी कारणवश यह लॉटरी हो गए तो लगभग 6 बजे जारी किए गए। सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

83.34% विद्यार्थियों ने मारी बाजी :

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 83.34% रहा यानी कुल 100% विद्यार्थियों ने 83.34% विद्यार्थियों पास हुए हैं। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। यानि की इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में 86.30% लड़कियां पास हुई है। जबकि लड़के 75.06% पास हुए है।

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा :

हरियाणा बोर्ड के सभी परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ वेबसाइट पार डाल कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट के परिणाम की घोषणा से लगभग हरियाणा बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। बता दें, हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं कोरोना वायरस के चलते मार्च में हुए लॉकडाउन के तहत अधूरी रह जाने के कारण यह रिजल्ट बचे हुए विषयों की परीक्षाओं के लिए पिछली परीक्षाओं के औसत के आधार पर तैयार किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com