दिल्ली के मौजपुर में हुई पत्थरबाजी से हेड कांस्टेबल की मौत

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के भजनपुरा में हुई झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर दुःख जताया।
Head Constable Killed in CAA Protest Maujpur Delhi
Head Constable Killed in CAA Protest Maujpur Delhi Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर आये दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन होने नजर आ रहे हैं, हाल ही में दिल्ली के मौजपुर का मामला सामने आया था वहीं, अब भजनपुरा में हुई झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर दुःख जताया।

क्या है मामला :

दरअसल, भजनपुरा में CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थल पर खड़ी बसों में आग लगा दी। इसी दौरान पुलिस के रतनलाल नाम के एक हेड कॉन्सटेबल की मौके पर मौत हो गई और शाहदरा के DCP अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जब हालत पर काबू करना मुश्किल हो गया तो, घटनास्थल पर अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया। बताते चलें कि, इससे पहले इन प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद, मोहपुर के बाबरपुर गोकुलपुर जोहरी एन्क्लेव और शिव विहार के मेट्रो स्टेशन के पास पत्थरबाजी की थी जिसके चलते मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

दो दिन से मच रही झड़प :

खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा यह पत्थरबाजी रविवार से की जा रही है जो, आज अर्थात सोमवार तक चली। ये पत्थरबाजी दो गुटों के बीच हुई जिसमें एक गुट के लोग CAA का समर्थन कर रहे थे और दूसरे गुट के लोग विरोध कर रहे थे। बात-बात में झड़प इतनी बढ़ गई कि, थोड़ी ही देर में दोनों गुट एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। यह मामला मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कबीर नगर इलाके से शुरू होते हुए भजनपुरा तक पहुंच गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख :

इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ट्वीटर पर ट्वीट कर दुःख जताते हुए लिखा-

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबर। मैं ईमानदारी से एलजी एन माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि, शांति और सद्भाव बना रहे। किसी को भी झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री

घरों में लगाई आग :

CAA के खिलाफ़ चल रहा विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि, इन प्रदर्शनकारियों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में दो घरों में आग लगा दी, जिसके चलते विवाद बढ़ता ही चला गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने इन प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इतना ही नहीं आग बुझाने आये दमकल अधिकारियों को भी इन प्रदर्शनकारियों परेशान किया। वहीं, इस घटना के बाद अर्थात रविवार (24 घंटों) से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद कर दिया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com