झारखंड में हेमंत सोरेन लेंगे मुख़्यमंत्री पद की शपथ
झारखंड में हेमंत सोरेन लेंगे मुख़्यमंत्री पद की शपथ Social Media

झारखंड में हेमंत सोरेन लेंगे मुख़्यमंत्री पद की शपथ

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन के साथ दो या तीन मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं।

राज एक्सप्रेस। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड-मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें जेएमएम के 30, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के 1 विधायक को जीत मिली है। जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है। अब सभी दल मंत्री पद पाने की होड़ में हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोहों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस सांसद अहमद पटेल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co