हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में हुए भर्ती, दिल्ली दौरे पर बिगड़ी तबीयत
हिमाचल, भारत। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (Shiv Pratap Shukla) दिल्ली (Delhi) दौरे पर हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर आई है कि, उनकी तबीयत खराब हो गई है। तबीयत खराब होने की वजह से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में भर्ती कराया गया है। नोएडा के सेक्टर 27 के कैलाश अस्पताल में राज्यपाल का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का इलाज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में चल रहा है। उन्हे सीसीयू में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि, अभी उनकी हालत स्थिर है, जांच की जा रही है।
बता दें कि, अस्पताल के प्रवक्ता वी. बी. जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि, शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने कहा, "हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
वहीं, अगर शिव प्रताप शुक्ला के बारे में बात करें, तो शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल हैं। उनका जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में एक अप्रैल 1952 को हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी एवं कक्षा नौ से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।