हिंदी दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
हिंदी दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएंSocial Media

हिंदी दिवस: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं

आज 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

Hindi Diwas 2022: आज 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है।हिंदी भारत की पहचान है। भारत विविधताओं का देश है, जहां कई भाषाएं और लिपि बोली और पढ़ी जाती हैं। देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी है। आज देश ही नहीं दुनियाभर में हिन्दी का प्रचार-प्रसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हिंदी दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।"

अमित शाह ने कही यह बात:

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ। सभी को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं।"

राहुल गांधी ने किया ट्वीट:

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भाषा, भाव से बनती है। सभी भाषाएं खूबसूरत है और उनका आपसी ताल-मेल ही हमारे देश की विविधता और संस्कृति को दर्शाता है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

जेपी नड्डा ने किया ट्वीट:

वहीं, बोजेपी नेता जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली हिन्दी सिर्फ एक भाषा नहीं है,बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है। आइये हम सभी, ज्ञान एवं साहित्यिक भंडार से परिपूर्ण हमारी हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग कर,इसके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें।"

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "सभी प्रदेश वासियों व हिंदी प्रेमियों को 'हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है।"

आप समस्त प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाषा किसी भी राष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं को जोड़ने में सहायक होती है। आइये, इस अवसर पर हम सभी हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा, गौरव एवं वैश्विक स्तर पर इसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने में सहयोगी बनने का संकल्प लें।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भूपेश बघेल ने किया ट्वीट:

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "सभी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। हिन्दी सहज ग्रहणीय भाषा है। हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com