चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में CM पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बाजी मार ली है। उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है।
चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में CM धामी की ऐतिहासिक जीत
चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में CM धामी की ऐतिहासिक जीतSocial Media

Champawat By Poll Results: हाल ही में हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चंपावत विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है। चंपावत उपचुनाव की मतगणना आज शुक्रवार को सुबह शुरू होने के साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने भारी बढ़त बना ली थी।

इतने वोटों से हासिल की जीत:

मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी की जीत का ऐलान कर दिया गया। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी के भाग्य का फैसला आज 3 जून को वोटों की गिनती के साथ हो गया है। पुष्कर सिंह धामी इस दौरान 54121 वोटों से जीत गए।

पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार:

चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावतवासियों का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है, "प्रिय चंपावतवासियों, चंपावत उपचुनाव में आपके द्वारा वोटों के माध्यम से बरसाए गए प्रेम व आशीर्वाद से मन अत्यंत भावुक है, नि:शब्द हूं।"

बता दें कि, बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी को जीत का सामना करना पड़ा था। हालांकि, धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे। ऐसे में उन्हें सीएम बने रहने के लिए छह महीने के अंदर विधानसभा पहुंचना जरूरी था। सीएम धामी के लिए पिछले महीने चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ। जिसके बाद आज परिणाम की घोषणा कर दी गई।

मतगणना के बाद इतिहास बनेगा: पुष्कर सिंह धामी

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के परिणाम आने से पहले अपने बयान में कहा कि, "शुरुआती रुझान काफी अच्छे आ रहे हैं। ऐतिहासिक मतदान हुआ है और मतगणना के बाद भी इतिहास बनेगा। मैं चंपावत की अतुल्य जनता का आभारी हूं, जो इन्होंने इतना समर्थन किया। चंपावत में विकास की आपार संभावनाएं है। उन सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com