Pre Holi celebrations 2023
Pre Holi celebrations 2023Syed Dabeer Hussain - RE

Happy Holi 2023: पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और जम्मू- कश्मीर में कुछ यूं हुई होली की शुरुआत

Pre Holi celebrations 2023: प्री होली सेलिब्रेशन देश के कई हिस्सों में शुरू हो गया हैं। देश की सीमा पर तैनात जवानो ने भी आज मंगलवार से होली की शुरुआत कर दी हैं।

Pre Holi celebrations 2023:

देश में होली के त्यौहार की धूम मची हुई हैं। देश के हर कोने में होली के प्री सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में राजस्थान, महाराष्ट्र और जम्मू- कश्मीर से BSF के जवानों के रंग भरे फोटो सामने आये हैं।

महाराष्ट्र में दिखा होली का जश्न :

देश में होली के जश्न को लोगो का उत्साह अथाह हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में होली के पहले ही लोगो ने होली का जश्न मनाना शुरू कर दिया हैं। मुंबई के मरीन ड्राइव पर लोगों ने जमकर होली का जश्न मनाया हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे में भी दहन के दिन से ही होली शुरू कर दी हैं।

राजस्थान में उड़ाया गुलाल :

राजस्थान के उदयपुर में भी रंगों भरे त्यौहार की शुरुआत हो गई हैं। आज होलिका दहन के अवसर पर लोगों ने उदयपुर होली खेली हैं। राजस्थान के उदयपुर में सैलानियों ने स्थानीय लोगों मिलकर खूब रंग भरी पिचकारी एक दुसरे को मारी हैं।

पंजाब में लोगो ने उदय अबीर गुलाल :

इसके अलावा पंजाब में भी लोगो ने होली के जश्न का आगाज कर दिया हैं। पंजाब के अमृतसर के दुर्गियाना तीर्थ मंदिर में धूम-धाम से होली का जश्न मनाया जा रहा है।

BSF के जवानों का प्री होली सेलिब्रेशन शुरू

देश की सीमा पर तैनात जवानो ने भी 2023 की होली का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया हैं। जम्मू-कश्मीर की सीमा पर BSF के जवानों और महिला जवानों ने धूमधाम से होली मनाई हैं।

कर्नाटक में रंगों के साथ डीजे पर झूमे लोग :

होली के प्री सेलिब्रेशन लगभग देश के हर चुकी हैं। चाहे पंजाब हो चाहे राजस्थान या चाहे जम्मू कश्मीर। होली की प्री सेलिब्रेशन की धूम कर्नाटक में भी शुरू हो गई हैं। कर्नाटक के बेलागवी में भी लोगों ने धूम-धाम से होली का जश्न मनाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co