Chandra Grahan 2024 : चंद्रग्रहण के साए में मनेगी होली, 25 मार्च को लगेगा साल का पहला ग्रहण

Chandra Grahan 2024 : चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। 25 मार्च को लगने वाला है उपच्छाया चंद्रग्रहण (Penumbral lunar eclipse) होगा।
Chandra Grahan 2024
Chandra Grahan 2024 Raj Express

हाइलाइट्स

  • चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी।

  • इस बार का चंद्रग्रहण होगा आंशिक।

  • सूतक काल नहीं होगा मान्य।

Chandra Grahan 2024 : भारत। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होने वाला है। होली पर इस बार 100 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस बार होली ग्रहण के साए में मनाई जाएगी। ग्रहण लगने को विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है। वहीं हिन्दू धर्म और ज्योतिष विद्या में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष विद्या के अनुसार ग्रहण के लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है।

जानकारी के अनुसार, पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। इस बार का चंद्रग्रहण आंशिक होगा, साथ ही चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण (Penumbral lunar eclipse) होगा। ज्योतिष विद्या के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण इस साल अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में दृश्यमान होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com