भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाहSocial Media

गृहमंत्री शाह का दावा इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी

भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

राज एक्सप्रेस। भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कहा कि इस बार का चुनाव सभाओं से नहीं, बल्कि घर-घर संपर्क करके जीता जाएगा। उन्होंने दावा किया कि, इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

गृहमंत्री शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौनसा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरू कर रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा केजरीवाल जी ने दिल्ली के लिए क्या किया जरा बताइए। आपने कहा था कि 20 कॉलेज बनाएंगे, ये कॉलेज कहां गए पता नहीं। 5000 से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था, मैं चश्मा चढ़ा के देख रहा हूं कि कहां स्कूल बनें पर कहीं नहीं दिखते। दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे। अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किय- और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं।

जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर-निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। दिल्ली की जनता अब इन्हें जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com