यहाँ पढ़िए, मोदी-ट्रंप ने क्या-क्या बातें की 'हाउडी मोदी इवेंट' में

मुख्य तौर पर भारत के प्रधान मंत्री के लिए आयोजित किये "हाउडी मोदी इवेंट" में शामिल हुए 50 हजार लोगों के साथ मोदी ने बातचीत की और ट्रंप को आर्ट ऑफ़ द डील बताते हुए, उनसे बहुत कुछ सीखने की बात कही।
Howdy Modi Event
Howdy Modi EventSocial Media

हाइलाइट्स :

  • हाउडी मोदी इवेंट में शामिल हुए 50 हजार लोग

  • इवेंट की शुरुआत हुई मोदी-मोदी के नारों से

  • मोदी ने सबका स्वागत किया और दी बधाई

  • हाउडी मोदी का दिया जबाब

  • ट्रंप और मोदी ने की जम के एक दूसरे की तारीफ

  • इन मुद्दों पर की बात

राज एक्सप्रेस। यूँ तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे हमेशा ही चर्चा में रहते है परन्तु, इस हाउडी मोदी (Howdy Modi Event) के लिए ह्यूस्टन दौरे की चर्चा आज कई देशों में हो रही है, मोदी की ह्यूस्टन दौरे की शुरूआत एक छोटी सी घटना से हुई, घटना यह थी कि, मोदी के स्वागत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया, जिसमें से एक फूल नीचे गिर गया, जिसे मोदी ने स्वयं उठाया। इस घटना को देख कर वहां सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद Howdy Modi इवेंट में मोदी के स्वागत के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इवेंट की शुरूआत :

ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी (Howdy Modi) इवेंट में शामिल हुए 50 हजार लोगों का इंतजार तब ख़त्म हुआ, जब नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने स्टेज पर खड़े सभी सेनिटोरों से हाथ मिलाया, फिर ह्यूस्टन के मेयर ने मोदी को चाबी देते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित वहां आए सभी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस संबोधन के दौरान अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया, उन्होंने जम कर डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और कहा ट्रंप एक महान राष्ट्रपति हैं, उन्होंने बताया कि, जब आखिरी बार मैं आया था, तब ट्रंप ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया था और आज मैं उन्हें अपने परिवार से मिलवाना चाहता हूँ, यहाँ आए ये सभी 50,000 लोग मेरा परिवार हैं, साथ ही उन्होंने बताया जब भारत के इलेक्शन थे तब ट्रंप ने "अबकी बार मोदी सरकार" के नारे लगाए थे और आज मैं यहाँ कहूंगा "अबकी बार ट्रंप सरकार"। इसके बाद उन्होंने कहा अब मेरे दोस्त ट्रंप यहाँ आकर कुछ शब्द कहें।''

ट्रंप ने की जम कर मोदी की तारीफ :

ह्यूस्टन में बाढ़ के हालात की ब्रीफिंग लेने जाने के कारण डोनाल्ड ट्रंप इवेंट में 1 घंटा 5 मिनिट लेट पहुंचे, वहां पहुंच कर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया, उन्होंने इस इवेंट को ऐतिहासिक इवेंट बताया, उन्होंने मोदी को बधाई दी और साथ ही सबको इवेंट में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी और वहां शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने आतंकवाद पर निशाना साधते हुए, उसे जड़ से मिटाने के लिए भारत का साथ देने की बात भी कही। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए, भारत में लागू हुई कई स्कीम्स के बारे में बात की उन्होंने बताया भारत में कितने लोग गरीबी से बाहर आये हैं।

मोदी ने सबका स्वागत किया और बधाई दी :

मोदी ने इवेंट में उपस्थित सभी लोगों से पूछा हाउडी माय फ्रेंड्स और कहा यह जो दृश्य और माहौल है, यह अकल्पनीय है। उन्होंने टेक्सस का स्वाभाव बताते हुए वहां के लोगों की तारीफ की और कहा-''आज टेक्सस की स्पिरिट यहाँ भी रिफ्लेक्ट हो रही है, इस अवसर पर जन समूह की उपस्थिति केवल अर्थमेटिक तक सीमित नहीं है, उन्होंने ने हिस्ट्री और केमेस्ट्री बनते देखने की बात की और भारत और अमेरिका के अच्छे रिश्तों पर बता की उन्होंने कहा ट्रंप ने जो भी कहा उनकी तारीफ में वो पूरे भारतवासियों का सम्मान है और उन्हें इसके लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने इस इवेंट में उपस्थित सभी लोगों को भारतवासियों की तरफ से धन्यवाद और बधाई दी। आगे रजिस्ट्रेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जो लोग यहाँ नहीं आ पाये है, मैं उनसे माफ़ी मांगता हूँ।"

हाउडी मोदी के जबाब में कहा :

मोदी ने कहा- "मोदी अकेले कुछ नहीं हैं, मैं भारत में रहने वाले लोगों के आदेशों पर काम करने वाला एक साधारण इंसान हूँ और जब आज आपने पूछ ही लिया है, "हाउडी मोदी" तो मेरा मन कहता है, उसका जबाब यही है कि, भारत में सब अच्छा है, इतना ही नहीं उन्होंने यही लाइन भारत की अनेक भाषाओं में भी कही। आगे उन्होंने कहा यहाँ बैठे मेरे अमेरिकी साथियों को आश्चर्य हो रहा होगा कि, मैंने क्या कहा तो, उन्हें बता दूं मैने सिर्फ इतना ही कहा "Every thing is fine" उन्होंने भारत की भाषाओं, त्योहारों के माध्यम से भारत की डेमोक्रेसी की बात की। उन्होंने अपनी परम्पराओं की भी बात की।"

किया इन मुद्दों का जिक्र :

  • इलेक्शन 2019 में भाग लेने वालों की संख्या से लेकर पूर्ण बहुमत से जीत की बात की।

  • उन्होंने भारतियों को बताया अपनी जीत का कारण।

  • उन्होंने 'सबका साथ सबका विकास' और 'जन भागीदारी' पर बात की।

  • मोदी ने भारत के नारे 'संकल्प से सिद्धि' पर बात की।

  • भारत के संकल्प 'न्यू इंडिया' की बात की।

  • उन्होंने दूसरे की जगह खुद से मुकाबला करने की बात कही।

  • भारत की बढ़ती गति के माध्यम से उन्होंने "कुछ बदल ही नहीं सकता" ऐसी सोच रखने वाले लोगों की सोच को बदलने की बात की।

  • रूरल सेनिटेशन बदलने की बात की।

  • भारत में बने टॉयलेट्स पर बात की।

  • गैस कनेक्शन योजनाओं पर बात की।

  • रोड कनेक्टिविटी की बताते हुए भारत में बनी सड़कों की बात की।

  • मोदी ने बताया कि, उन्होंने भारत के अनेक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं सी जोड़ा है।

  • इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ़ लिविंग पर बात की।

  • उन्होंने अनेक देशों की तुलना में भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते इंटरनेट डाटा की कीमत पर बात की।

  • डिजिटल इंडिया की बात की।

  • पासपोर्ट और वीजा बनने की सुविधा पर बात की।

  • कंपनी रजिस्ट्रेशन और टेक्स रिफंड पर बात की।

  • वेलफेयर स्कीम के साथ कई पुरानी रीतियों और पुराने कानूनों को फेयरवेल देने की भी बात की।

  • भारत को कई टेक्सों से फ्री करने की बात करते हुए GST पर बात की।

  • भ्रष्टाचार हटाने की बता की।

  • ईको सिस्टम बनाने की बात की।

  • आर्टिकल 370 को हटाने की बात की।

  • उन्होंने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की बात की।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर होने वाले खर्च को लेकर बात की

  • ग्रोथ रेट पर बात की।

  • FDI ग्रोथ और कोल माइनिंग की बात की।

  • भारत में मोदी सरकार द्वारा किये गए अन्य कई कार्यों पर बात की।

पाकिस्तान को बताया आतंकवाद का घर :

मोदी ने पाक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि- "भारत में हो रहे अच्छे कामों से उन्हें दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद का देश तो संभल नहीं रहा है, यह वो लोग है जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते पोसते हैं। इनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छे से जानती है , सबको पता है भारत और अमेरिका में हुई घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है, चाहे वो अमेरिका की 9/11 घटना हो या मुंबई की 26/11 हो, इनके साजिशकर्ता कहाँ पाए जाते हैं, यह सबको पता है। अब आतंकवाद को ख़त्म करने के लिए एक निर्णायक लड़ाई लड़ी जाये। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि, इस लड़ाई में मेरे साथ डोनाल्ड ट्रंप खड़े हैं। इसके लिए में उनको धन्यवाद देता हूँ।"

मोदी ने सुनाई यह कविता :

"वो जो मुश्किलों का अम्बार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है।"

"हाउडी मोदी प्रोग्राम" से जुड़ी जानकारी के लिए - क्लिक करे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com