गुजरात चुनाव से पहले अरुण गोयल ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार
गुजरात चुनाव से पहले अरुण गोयल ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभारSocial Media

गुजरात चुनाव से पहले अरुण गोयल ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल (Arun Goyal) ने आज सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया।

हाइलाइट्स-

  • अरुण गोयल ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार

  • शनिवार को किया गया था चुनाव आयुक्त नियुक्त

  • राजीव कुमार को प्रभार सौंपने के बाद खाली था ये पद

  • दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे

राज एक्सप्रेस। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल (Arun Goyal) ने आज सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग (EC) ने दी है।

बता दें कि, अरुण गोयल साल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हालांकि, उन्हें 60 वर्ष का होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था। गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। बता दें, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा के 14 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद से राजीव कुमार को प्रभार सौंपने के बाद से यह पद खाली था। जिसके बाद अब अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा बन गए हैं।

दिसंबर 2027 तक देंगे निर्वाचन आयोग में सेवाएं:

बता दें, अरुण गोयल इससे पहले उद्योग सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवाएं दी हैं। मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में सुशील चंद्रा की रिटायरमेंट के बाद निर्वाचन आयोग में एक पद खाली था। अब गोयल दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे। अरुण गोयल की नियुक्ति गुजरात में चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक मुकाबला है।

अगले महीने गुजरात में होंगे चुनाव:

गौरतलब है कि, चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल की नियुक्ति अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होने से पहले की गई है। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव हैं और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सभी पार्टी के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co