Rain Alert: IMD ने इन राज्यों में जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) द्वारा आज देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहीं 'ऑरेंज अलर्ट’ तो कहीं ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
Rain Alert: IMD ने इन राज्यों में जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Rain Alert: IMD ने इन राज्यों में जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्टSocial Media

Rain Alert: देश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है, मौसम का मिजाज बदल रहा है। तो वहीं, कई राज्‍यों में मानसून सुस्त है, बारिश का इंतजार किया जा रहा है एवं पहाड़ी राज्यों में तो भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहीं ’ऑरेंज अलर्ट’ तो कहीं ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी :

मौसम विभाग द्वारा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर राज्‍य के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए आज मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया गया है। बताते चलें, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को येलो अलर्ट से भी ज्यादा गंभीर माना जाता है। हालांकि, सबसे ज्यादा खतरे वाला रेड अलर्ट होता है, इसके बाद ऑरेंज अलर्ट ही है, ऑरेंज अलर्ट में लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

इन राज्‍यों के लिए भी अलर्ट किया जारी :

इसके अलावा कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। तो वहीं, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए भी मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

बता दें कि, उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन सोमवार को आसमानी आफत यानी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। आसमानी बिजली गिरने से यूपी और राजस्थान में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्‍मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बारिश की वजह से कई दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हुए। PWD के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुशील धडवाल ने बताया, "कल की स्थिति का जायज़ा लेने आज हम चैत्रु रोड पर आए हैं। यहां पर सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। ट्रैफिक के लिए सभी सड़कों को हमने खोल दिया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com