रांची में पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला
रांची में पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचलाSocial Media

रांची में पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर आई है कि, यहां पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचल दिया।

रांची, भारत। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर आई है कि, यहां पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचल दिया। जिसमें महिला सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान साल 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन चालक ने कुचल दिया। इस घटना में टोपनो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, पशु तस्करों ने घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी गिरफ्तार:

बता दें कि, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके साथ वाहन को सीज कर लिया गया है। इसकी जानकारी रांची के एसएसपी ने दी है। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

यह है पूरा मामला:

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, पुलिस को पशु तस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना सिमडेगा मिली थी। उसके बाद सिमडेगा पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन पशुओं से लदा पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया। इसकी सूचना गुमला कामडारा पुलिस को दी, पुलिस ने वहां बेरियर लगाया लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग निकला। इसके बाद तोरपा पुलिस ने बेरियर लगाया, तो वहां भी तोड़कर भाग गया। उसके बाद सूचना खूंटी पुलिस को दी, खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चैकिंग लगाया था।

इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा। जिससे महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com