हिन्द महासागर में समुद्री डाकुओं की बढ़ी गतिविधि, INS Sumitra द्वारा 24 घंटे में दूसरे फिशिंग वेसेल का रेस्क्यू

Rescue of Second Fishing Vessel in 24 Hours By INS Sumitra : युद्धपोत INS Sumitra ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाया।
INS Sumitra द्वारा 24 घंटे में दूसरे फिशिंग वेसेल का रेस्क्यू
INS Sumitra द्वारा 24 घंटे में दूसरे फिशिंग वेसेल का रेस्क्यूRaj Express

हाइलाइट्स :

  • जहाज चालक दल में 19 पाकिस्तानी नागरिक शामिल।

  • इसके पहले ईरान ध्वज वाले FV ईमान का किया था रेस्क्यू।

  • 11 सोमाली समुद्री डाकुओं ने किया था जहाज को हाईजैक।

नई दिल्ली। युद्धपोत INS Sumitra ने 24 घंटों के भीतर सोमालिया के समुद्री डाकुओं से दो जहाज को बचाया। एंटीपाइरेसी अभियान के तहत मछली पकड़ने वाले जहाज Al Naeemi और उसके चालक दल जिसमें 19 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री डाकुओं से बचा लिया है। इसके पहले MV Iman को युद्धपोत INS Sumitra ने बचाया था।

ईरान के ध्वज वाले FV Iman पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल करने के बाद, युद्धपोत INS Sumitra ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाया, जिसमें मछली पकड़ने वाले जहाज Al Naimi और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया।

फिशिंग वेसेल पर समुद्री डकैत
फिशिंग वेसेल पर समुद्री डकैतRaj Express

दरअसल, MV इमान को बचाने के बाद INS सुमित्रा को एक और ईरानी ध्वज वाले फिशिंग वेसेल का पता लगाने और उसे रोकने के लिए फिर से कार्रवाई में लगाया गया था, जिसे समुद्री डाकू और उसके चालक दल ने बंधक बना लिया था। स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए सुमित्रा ने 29 जनवरी को एफवी को रोक लिया और अपने अभिन्न हेलो और नौकाओं की मदद से चालक दल को छुड़वा लिया।

INS Sumitra द्वारा किया गया रेस्क्यू अभियान
INS Sumitra द्वारा किया गया रेस्क्यू अभियानRaj Express

नेवी स्पोकपर्सन की और से कहा गया है कि, कोच्चि से लगभग 850 NM पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत द्वारा तेज, लगातार और अथक प्रयासों के माध्यम से हाईजैकड जहाजों का यह बचाव, व्यापारिक जहाजों पर समुद्री डकैती के आगे के कृत्यों के लिए मदर शिप के रूप में मछली पकड़ने वाले जहाजों के दुरुपयोग को भी रोकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com