स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन
स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधनSocial Media

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, श्याम सरण नेगी का शनिवार तड़के निधन हो गया।

राज एक्सप्रेस। देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, श्याम सरण नेगी का शनिवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली, वह 106 वर्ष के थे। श्याम सरन नेगी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे l अपनी अस्वस्थता के चलते ही बुधवार को अपने घर में ही उन्‍होंने मतदान किया। हालांकि, इससे पहले हर बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते थे l

किन्नौर DC ने बताया:

किन्नौर DC ने इस बारे में बताया कि, "स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ॐ शांति!"

उन्होंने अपने अगले पोस्ट में कहा कि, "ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!"

वहीं, अगर श्याम सरन नेगी के बारे में बात करे, तो श्याम सरन नेगी का जन्म जुलाई 1917 में कल्पा में हुआ था, वो देश के प्रथम मतदाता थे। इन्होंने 1951 में पहला वोट आजाद भारत में डाला था। बुधवार को पहली बार इन्होंने अपने घर से अपने मत का प्रयोग किया था। 106 साल की आयु में श्याम सरन नेगी आज तक हर लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में पोलिंग बूथ में जाकर वोट डालते रहे थे। इस बार भी उनकी यहीं तैयारी थी, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण उन्होंने घर से वोट डालने का फैसला लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com