अब भारत को मिला गया है नया 'राजनीतिक मानचित्र'

सरकार द्वारा 370 का फैसला लिए जाने के बाद से ही यह दोनों अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिए गए हैं। इसीके चलते सरकार ने शनिवार को एक भारत के 'राजनीतिक मानचित्र' से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की है।
Indian Political Map
Indian Political MapKavita Singh Rathore - RE

हाइलाइट्स :

  • बन गया है भारत का नया मानचित्र

  • दर्शाएगा नई सीमाएं

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश

  • भारत में अब कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश

राज एक्सप्रेस। जैसा की सभी जानते है, जबसे भारत सरकार द्वारा धारा 370 का फैसला लिया गया है, तब 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश को घोषित कर दिया है। इसीके चलते भारत सरकार ने शनिवार अर्थात 2 नवंबर को एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत भारत के मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों की नई सीमाओं को निर्दिष्ट किया गया है। यह अधिसूचना भारत के एक नए 'राजनीतिक मानचित्र' (Indian Political Map) में प्राप्त हुई है।

भारत में अब कुल राज्य-केंद्र शासित :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जम्मू और कश्मीर की पूर्ववर्ती स्थिति के दो दिन बाद आधिकारिक तौर पर इन दो संघ शासित प्रदेशों का विकास हुआ। इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के अलग अलग हो जाने के बाद भारत में अब कुल 28 राज्य (States) और 9 केंद्र शासित (Union Territories) प्रदेश हो गए हैं।

भारत का नया 'राजनीतिक मानचित्र' :

सरकार द्वारा अधिसूचना के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल और लेह जिलों को शामिल किया जाएगा, जबकि वर्तमान में तत्कालीन राज्य के अन्य सभी जिले जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आएंगे। अब से राज्य के विभाजन द्वारा अविभाजित जम्मू और कश्मीर में लगाए गए राष्ट्रपति शासन के अंत को भी चिह्नित किया जाएगा।

इन नक्शो में क्या है खास :

  • इस मानचित्र में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मुजफ्फराबाद भी शामिल दिख रहा है।

  • इसमें लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में अक्साई चीन को शामिल दिखाया गया है।

  • कश्मीर की राज्य सरकार ने नए नक्शे में 14 ज़िलों के क्षेत्रों को पुनर्गठित करके 28 ज़िले बना दिए गए है, यह जिले कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, राजौरी, रामबन, डोडा, किश्‍तवार, साम्बा और कारगिल हैं।

जम्मू और कश्मीर और लद्दाख :

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के सबसे सुन्दर राज्यों में शामिल किया गया है, इन दोनों ही राज्य की सुंदरता देखते ही बनती है, इतना ही नहीं जम्मू और कश्मीर को तो भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की सुन्दर पहाड़ियाँ झीले बहुत ही मन मोहक हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com