हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की बुधवार को बेंगलुरु के अस्पताल में मृत्यु हो गई।
हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधनSocial Media

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की बुधवार को बेंगलुरु के अस्पताल में मृत्यु हो गई।

वायु सेना ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बयान में कहा, ''वायु सेना को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि दिलेर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। आठ दिसंबर 2021 की हेलीकाप्टर दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन सिंह का आज सुबह का निधन हुआ। भारतीय वायु सेना उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।"

तमिलनाडु के कुन्नुर में जनरल रावत को ले जा रहे एमआई17 हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें से अकेले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अब तक मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने जताया शोक :

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर जताया शोक :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर जताया शोक कहा, "यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए एक बहादुर लड़ाई लड़ने के बाद अंतिम सांस ली। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्त किया शोक :

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से शोक जताते हुए कहा, "ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी व्यक्त की अपनी शोक संवेदनाएं :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से शोक जताते हुए कहा, "ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के दोस्तों और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। यह देश के लिए दुखद क्षण है। इस दुख में हम सब आपके साथ हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com