अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर 'Mi-17' दुर्घटनाग्रस्त

आज अरुणाचल प्रदेश से एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई है। इस घटना के तहत सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्तSocial Media

अरुणाचल प्रदेश, भारत। देश में अब भी उतार चढ़ाव के साथ कोरोना संकट जारी है। इसी दौरान ही हाल ही में पूरे देश से कई छोटी-बड़ी घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। चाहे वो प्राकृतिक आपदा भूकंप हो या कोई अन्य हादसा। इसी कड़ी में आज गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश से एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई है। इस घटना के तहत भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि, हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश :

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में एक सेना का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को क्रैश हो गया। यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हुआ। हालांकि, राहत की बात यह है कि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि, इस हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और तीन क्रू मेंबर्स शामिल है। यह सभी सुरक्षित है। इसके अलावा अब तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि, यह यह हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार कैसे हुआ। खबरों की मानें तो भारतीय वायुसेना (IAF) का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है। जो कि, इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस बारे में भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है।

भारतीय वायुसेना ने दी जानकारी :

इस हेलीकॉप्टर क्रेश होने के बारे में भारतीय वायुसेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।' इसके अलावा खबर यह भी है कि, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मेंटेनेंस के तहत किया जा रहा था। घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का ऑर्डर दिया जाएगा। हालांकि, इस मामले में और ज्यादा जानकारी सामने आना अभी बाकि है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co