Indian Coast Guard Day
Indian Coast Guard DaySyed Dabeer Hussain - RE

Indian Coast Guard Day : जानिए क्यों मनाया जाता है भारतीय तटरक्षक दिवस ? क्यों की गई थी इसकी स्थापना?

भारतीय तटरक्षक बल भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने और वहां होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु महत्वपूर्ण है। चाहें वह समुद्री रास्ते से आतंकी गतिविधियां हो या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी।

राज एक्सप्रेस। हर साल देश में 1 फरवरी को Indian Coast Guard Day यानी भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय तटरक्षक बल के उन जवानों को समर्पित है, जो हमारे देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। बता दें कि हमारे देश की समुद्री सीमा 7500 किलोमीटर लंबी है और इसकी सुरक्षा भारतीय तटरक्षक बल ही करती है। इसका नेतृत्व एक महानिदेशक करता है, जो भारतीय नौसेना के वाइस-एडमिरल रैंक का अधिकारी होता है।

कब हुई थी इसकी स्थापना?

बता दें कि भारतीय तटरक्षक दिवस की स्थापना 1 फरवरी 1977 को अंतरिम रूप से की गई थी। आगे चलकर 18 अगस्त 1978 को नागचौधरी समिति की सिफारिश पर भारत को गैर-सैन्य समु्द्री सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई थी। इसके लिए संसद में एक अधिनियम भी पारित किया गया था।

क्यों की गई थी इसकी स्थापना?

दरअसल 70 के दशक में समुद्र से होने वाली तस्करी के चलते देश की घरेलू अर्थव्यवस्था पर संकट आ गया था। ऐसे में समुद्र के जरिए होने वाले माल की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भागीदारी से नागचौधरी समिति का गठन किया गया था।

भारतीय तटरक्षक बल का महत्व :

दरअसल भारतीय तटरक्षक बल भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने और वहां होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। चाहें वह समुद्री रास्ते से आतंकी गतिविधियां हो या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी हो, भारतीय तटरक्षक बल के जवान हर चीज पर कड़ी नजर रखते हैं। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में मछुआरों की सहायता करने से लेकर शिकारियों को पकड़ने और समुद्री जैव विविधता को संरक्षित करने का काम भी करती है। साथ ही भारतीय तटरक्षक बल के जवान समुद्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के उपायों के मामलों को भी देखते हैं। इसके लिए वह वैज्ञानिक डाटा भी इकट्ठा करते हैं। भारतीय तट रक्षक भारतीय नौसेना, सीमा शुल्क विभाग, यहां तक कि राज्य और सामान्य पुलिस बलों के साथ भी सहयोग करता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com