गलत मैप मामले में भारत सरकार ने लेटर लिख ट्विटर को हड़काया

गलत मैप पेश करने के मामले में भारत सरकार ने ट्विटर को सख्त चेतावनी देते हुए ट्विटर के CEO जैक डोरसी को लेटर लिखा है। इस लेटर में ट्विटर द्वारा भारत के गलत मेप को दिखाने की बात कही गई है।
Indian Government wrote a letter to Twitter for wrong map
Indian Government wrote a letter to Twitter for wrong map Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जैसा की सभी को पता है कि, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा हैं, लेकिन हाल ही में काफी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर देश का गलत मैप दिखने का मामला सामने आया था। इस मेप में लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बताया जा रहा था। जिपर भारत की केंद्र सरकार ने आपत्ति जताते हुए ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को लेटर लिखा है।

केंद्र सरकार ने लिखा ट्विटर के CEO को लेटर :

दरअसल, गलत मैप पेश करने के मामले में भारत सरकार ने ट्विटर को सख्त चेतावनी देते हुए ट्विटर के CEO जैक डोरसी को लेटर लिखा है। इस लेटर में ट्विटर द्वारा भारत के गलत मैप को दिखाने की बात कही गई है। भारत सरकार ने इस गलती की घोर निंदा करते हुए आपत्ति जताई है।

क्या था मामला ?

बताते चलें, 18 अक्टूबर को ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक मैप जारी किया था। जिसमें लेह की जिओ-टैग लोकेशन को जम्मू कश्मीर-चीन में दिखाया था। यह बात भारत सरकार को बिलकुल पसंद नहीं आई। इस मामले पर IT सचिव अजय साहनी ने भी ट्विटर को साफ कर दिया है कि, लेह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा है और लद्दाख एवं जम्मू और कश्मीर भारत के भाग हैं। जिसे भारत के संविधान द्वारा शासित किया गया है।

IT सचिव ने की चेतावनी जारी :

IT सचिव अजय साहनी ने ट्विटर को साफ़ करते हुए यह भी कहा कि, 'ट्विटर को भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। ट्विटर द्वारा भारत की सम्प्रभुता और अखंडता- जो नक्शे द्वारा भी परिलक्षित होती है, के साथ किया गया अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा और ये कानून का भी उल्लंघन होगा।' ट्विटर के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए IT सचिव ने लिखा है कि, 'ऐसे कार्यों से न सिर्फ ट्विटर की साख गिरती है बल्कि ट्विटर की तटस्थता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठते हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com