भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के मंसूबे किये नाकाम, किडनैप किए गए लोगों को कराया आजाद

Indian Navy Anti Piracy Operation : भारतीय नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में लगातार एंटी पाइरेसी ऑपरेशन के द्वारा समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के मंसूबे किये नाकाम
भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के मंसूबे किये नाकामRaj Express

हाइलाइट्स :

  • जहाज पर सवार पाइरेट्स ने की भारतीय नौसेना युद्धपोत पर गोलीबारी।

  • 14 दिसंबर को अपहृत किया गया था पूर्व-एमवी रुएन (Ex-MV Rouen)।

Indian Navy Anti Piracy Operation : भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं पर एक्शन लेते हुए उनके एक और मंसूबे को नाकाम कर दिया है। भारतीय नौसेना ने न केवल हाईजैक किये गए जहाज को सोमालिया के डाकुओं से छुड़वाया बल्कि इस जहाज में जबरन किडनैप करके रखे गए लोगों को भी मुक्त कराया। भारतीय नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में लगातार एंटी पाइरेसी ऑपरेशन के द्वारा समुद्री डाकुओं के खिलाग कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, पूर्व-एमवी रुएन (Ex-MV Rouen) को 14 दिसंबर 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहृत कर लिया गया था। सोमाली पाइरेस्ट इस जहाज का उपयोग खुले समुद्र में समुद्री डकैती के कृत्यों को अंजाम देने के लिए करते थे। जहाज को 15 मार्च 2024 को भारतीय नौसेना के युद्धपोत द्वारा रोका गया। जहाज पर सवार पाइरेट्स ने युद्धपोत पर गोलीबारी की।

आत्मरक्षा में और समुद्री डाकुओं का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए, नौवहन और नाविकों के लिए समुद्री डाकुओं के खतरे को बेअसर करने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। इसके बाद जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और जहाज तथा उन सभी नागरिकों को रिहा करने के लिए कहा गया है जिन्हें उन्होंने उनकी इच्छा के विरुद्ध पकड़ रखा है।

भारतीय नौसेना ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री यात्रियों की सुरक्षा लिए प्रतिबद्ध है। बीते कुछ समय से हिन्द महासागर क्षेत्र में सोमालिया के समुद्री डाकुओं की गतिविधि बढ़ा दी है लेकिन इन डाकुओं से समुद्री व्यापार और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना लगातार कार्रवाई का रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com