नारी शक्ति की अदम्य भावना व समर्पण को नेताओं ने किया सलाम
नारी शक्ति की अदम्य भावना व समर्पण को नेताओं ने किया सलामSocial Media

International Women's Day: नारी शक्ति की अदम्य भावना व समर्पण को नेताओं ने किया सलाम

International Women's Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजनीतिक नेताओं ने भी नारी शक्ति को सलाम कर ट्वीट के माध्‍यम से ये संदेश दिया है। जानें इस साल क्‍या है इंटरनेशनल वुमन्स डे की थीम...

हाइलाइट्स :

  • महिलाओं के योगदान व सम्मान के लिए समर्पित है आज का दिन

  • आज 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'

  • इस साल 2022 में इंटरनेशनल वुमन्स डे की थीम बेहद खास

  • महिला दिवस पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

International Women's Day 2022 : कहावत है कि, बिजली चमकती हैं तो, आकाश बदल देती हैं और जब आंधी उठती हैं तो, दिन-रात बदल देती हैं, लेकिन जब-जब नारी शक्ति गरजती हैं तो, इतिहास ही बदल देती है, महिलाओं के नाम समर्पित आज के इस खास दिन पर नारी शक्ति को सलाम। दरअसल, महिलाओं के योगदान और सम्मान के लिए आज 8 मार्च का दिन निर्धारित हुआ, आज की तारीख को पूरी दुनिया में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) मनाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान देने, प्रशंसा करने और उनकी मजबूत छवि दिखाने हर साल 8 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। इस खास मौके पर सभी अपने-अपने तरीके से महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्‍हें स्पेशल फील कराते हैं।

इस साल इंटरनेशनल वुमन्स डे 2022 की थीम बेहद खास :

महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक विभाजन की परवाह किए बिना उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है।इंटरनेशनल वुमन्स डे हर साल एक खास थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है, जो महिलाओं के सम्मान और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने वाली होती है। इसी तरह इस साल 2022 में इंटरनेशनल वुमन्स डे की थीम भी बेहद ही खास है- 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' (Gender Equality Today For A Sustainable Tomorrow)। इस थीम का अर्थ है कि, "एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है।"

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खास जानकारी :

जानकारी के लिए हम आपकों यह भी बताते चलें कि, महिलाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को लेकर जश्न मनाने यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत साल 1909 से शुइ हुई थी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस न्यूयॉर्क में एक राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में 1909 में मनाया गया था। इसके बाद साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने भी ब्रेड और पीस के लिए आंदोलन किया, फिर राजा निकोलस ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया, इस कारण साल 1975 में यूनाइटेड नेशंस ने 8 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' को मनाने की शुरुआत कर दी।

नेताओं ने भी नारी शक्ति को किया सलाम :

साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 पर राजनीतिक नेताओं ने भी नारी शक्ति को सलाम कर ट्वीट के माध्‍यम से ये संदेश साझा किए हैं।

महिला दिवस पर, मैं हमारी नारी शक्ति और विविध क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सलाम करता हूं। भारत सरकार गरिमा के साथ-साथ अवसर पर जोर देते हुए अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई! महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। आइए हम उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने और उनमें से प्रत्येक को अपने सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नए एवं विकासशील भारत के उभरते परिदृश्य में महिलाएं नए प्रवर्तनों की वाहक बनी हैं। मैं ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर नारी शक्ति की अदम्य भावना, दृढ़ संकल्प एवं समर्पण को सलाम करता हूं। आइए महिलाओं को सशक्त बनाने व आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन करता हूं। एक बेहतर समाज के निर्माण में महिला शक्ति का समर्पण और योगदान हमेशा हम सबको गौरवान्वित करता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सभी प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं... हमें इस बात का गर्व है कि हमारे देश में इंदिरा गांधी जी जैसी महान नेता हुई हैं जिन्होंने पूरे देश का मान-सम्मान दुनिया में स्थापित किया।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के निर्माण से लेकर इसके विकास हेतु मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हों।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति को नमन। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। मोदी सरकार मातृशक्ति को सशक्त व सबल बनाकर उनमें नया आत्मविश्वास जगा रही है, जिससे वें आज हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवांवित कर रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं नारी शक्ति को नमन करता हूँ और इस मौके पर उन्हें सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता हूँ। समाज के निर्माण में आज महिलाएं हर तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा

महिलाएं अपने ज्ञान, समर्पण और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें उनका लंबे समय से लंबित बकाया मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की बधाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

तो वहीं, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महिला ईंट भट्ठा श्रमिकों एवं बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य व पोषण की जांच एवं हेल्थ सप्लीमेंट तथा आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां मौजूद सभी महिलाओं की तरफ से सभी पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं... मोदी सरकार का संस्कार है कि जो महिला अपनों के लिए जीतीं है अपने लिए नहीं, उनके सहयोग में ये सरकार रहती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com