2020 में इसरो लांच करेगा चंद्रयान- 3 मिशन
2020 में इसरो लांच करेगा चंद्रयान- 3 मिशन Social Media

2020 में इसरो लांच करेगा चंद्रयान- 3 मिशन

भारत को नए साल के पहले दिन की शुरूआत में ही अच्छी ख़बर मिल गयी है। चंद्रयान 2 जिस पर दुनिया नज़र लगाये हुआ थी। अब 2020 इसरो लांच करेगा चंद्रयान 3 जानिए क्या बोले इसरो प्रमुख।

राज एक्सप्रेस। इसरो प्रमुख के सिवन ने बुधवार को मीडिया से अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि, चंद्रयान 3 प्रोजेक्‍ट को मंजूरी मिल गई है। उन्‍होंने बताया, ‘इस प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए चार लोगों को चुन लिया गया है। इन चारों को ट्रेनिंग के लिए रूस भेजने की योजना है।’ उन्‍होंने बताया, ‘हमने चंद्रयान-2 में अच्‍छी तरक्‍की की, हालांकि हम लैंडिंग में सफल नहीं हो सके, अभी भी ऑर्बिटर काम कर रहा है। यह अगले सात सालों तक काम करेगा और हमें डाटा उपलब्‍ध कराएगा।’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी इस बात की जानकारी दे चुके हैं उन्होंने बताया कि चंद्रयान 2 की तुलना में कम लागत के साथ चंद्रयान 3 लांच किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-2 को ‘निराशाजनक’ बताने की बात को गलत करार दिया। उनके अनुसार, चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला भारत का यह प्रयास असफल नहीं रहा क्‍योंकि इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। अभी तक किसी भी देश ने पहले प्रयास में मंजिल हासिल नहीं की। उन्‍होंने कहा कि चंद्रयान-2 के अनुभवों और मौजूदा बुनियादी सुविधाएं चंद्रयान -3 के लागत को कम करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘काफी संभावना है कि 2020 में लैंडर और रोवर मिशन पूरा होगा। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है चंद्रयान-2 मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है क्‍योंकि इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। दुनिया का कोई देश अपने पहले प्रयास में चंद्रमा की सतह पर नहीं पहुंचा। अमेरिका ने भी कई प्रयास किए।’

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com