JAC Board 12th Result 2021 : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आज यानी 30 जुलाई को शाम के 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। बता दें, झारखंड इंटरमीडिएट में 3.31 लाख छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
JAC Board 12th Result 2021 : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया रिजल्ट
JAC Board 12th Result 2021 : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया रिजल्टSyed Dabeer Hussain - RE

JAC Board 12th Result 2021 : देशभर में पिछले साल से ही कोरोना के चलते बंद हुए स्कूल अब तक बंद ही हैं। जबकि इस साल लगभग सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई। चाहे वो कक्षा 10वीं की हो या 12वीं की। इसी बीच अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आज यानी 30 जुलाई को शाम के 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। बता दें, झारखंड इंटरमीडिएट में 3.31 लाख छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज इंटर का रिजल्ट जारी किया।

JAC बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी :

दरअसल, आज कई देशों के साथ ही भारत भी कोरोना महामारी जैसी बहुत बड़ी समस्या से जूझ रहा है। देश में कोरोना के मामले घट-बढ़ के साथ लगातार सामने आ ही रहे हैं। पिछले दिनों माहौल बहुत ही ज्यादा खराब होने के कारण बहुत से ऐसे जरूरी कामों को भी रोक दिया गया, जो पिछले दो सालों को छोड़ कर उससे पहले कभी नहीं रोके गए। इनमें विद्यार्थियों की परीक्षा भी शामिल है। पिछले महीनों कई राज्यों की सरकारों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। इनमें झारखंड की बोर्ड (JAC) की 12वीं की परीक्षा भी शामिल है। वहीं, अब JAC बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक,

झारखंड में इंटरमीडिएट की परीक्षा में

  • पास विद्यार्थियों की कुल संख्या 76590

  • झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट 95.93% विद्यार्थी पास हुए। झारखंड में सबसे अधिक नंबर प्राप्त करने वाले बोकारो के विवेक को 98.60% अंक प्राप्त हुए है।

  • झारखंड इंटर साइंस में कुल छात्र 88,445 थे, इनमें 86.89% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें फर्स्ट डिवीजन से 56,445 छात्र पास हुए। सेकेंड डिवीजन से 19,927 छात्र और थर्ड डिवीजन से 218 छात्र पास हुए हैं।

  • झारखंड इंटर कॉमर्स में 90.33% विद्यार्थी पास हुए। कॉमर्स में कुल 33,677 छात्र थे। इनमें 90.33% छात्र पास हुए हैं। इनमें फर्स्ट डिवीजन 19951, सेकेंड डिवीजन 9987 और थर्ड डिवीजन से 484 छात्र पास हुए।

  • झारखंड इंटर आर्ट्स में 90.71% विद्यार्थी पास हुए। आर्ट्स में कुल छात्र 2,09,234 थे। इनमें 90.71% छात्र पास हुए। फर्स्ट डिवीजन से 52,177 विद्यार्थी पास हुए। सेकेंड डिवीजन से 1,17,245 विद्यार्थी पास हुए हैं और थर्ड डिवीजन से 20379 छात्र पास हुए।

इस प्रकार तैयार किया गया रिजल्ट :

बताते चलें, अन्य कई राज्यों की तरह ही झारखंड में भी इंटरमीडिएट का रिजल्ट 11वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80% अंक देते हुए तैयार किया गया है। जबकि बाकि के 20 अंक कॉलेज द्वारा किये गये इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिये गये हैं। इसके अलावा जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें इंटरनल असेसमेंट की जगह प्रायोगिक परीक्षा के नंबर दिये गये हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com