Gulmarg Avalanche : कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई विदेशी पर्यटक फंसे, एक की मौत, कुछ लापता

Gulmarg Avalanche : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को भारी हिमस्खलन से हालात खराब हैं। बचाव कार्य किया जा रहा है।
Gulmarg Avalanche
Gulmarg AvalancheRaj Express

हाइलाइट्स

  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही।

  • तीन दिनों से लगातार मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही।

  • श्रीनगर-लेह मार्ग पर सोनमर्ग के त्रिशंकु क्षेत्र में हिमस्खलन।

  • हिमस्खलन से सिंध धारा में पानी का प्रवाह अवरुद्ध।

Gulmarg Avalanche : जम्मू कश्मीर। गुलमर्ग में गुरुवार को भारी हिमस्खलन से हालात खराब हैं। हिमस्खलन की चपेट में आने से कई विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। वहीं कुछ विदेशी नागरिक फिलहाल लापता हैं। कुछ का अस्पताल में इलाज जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि, "आज (गुरूवार) दोपहर करीब दो बजे गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ, जिसमें तीन विदेशी फंस गए। दुख की बात है कि उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और एक अभी भी लापता है।"

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि विदेशी लोग स्थानीय निवासियों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है।

अधिकारियों ने बताया कि, बुधवार को एक और हिमस्खलन, श्रीनगर-लेह मार्ग पर सोनमर्ग के त्रिशंकु क्षेत्र में हुआ, जिससे सिंध धारा में पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया। कश्मीर में पिछले तीन दिनों से मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे घाटी के पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com