Heavy Snow Fall : JK में मौसम खराब - बारिश के साथ स्नोफॉल जारी, National Highway और स्कूल बंद

Heavy Snow Fall in JK : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी, जबकि जम्मू के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
Heavy Snow Fall
Heavy Snow Fall Raj Express

हाइलाइट्स

  • जम्मू कश्मीर में मौसम खराब होने से स्कूल बंद के आदेश।

  • मौसम विभाग ने भारी से भारी बर्फ़बारी की जताई संभावना।

Heavy Snow Fall in JK : श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यातायात अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं राजौरी के उपायुक्त ने कहा कि, मौजूदा कठोर मौसम की स्थिति को देखते हुए, जिला राजौरी के सभी स्कूल आज 2 मार्च को बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि जम्मू के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है और रामबन, उधमपुर और रियासी जिलों में भारी बारिश के आसार है।'

यातायात विभाग ने कहा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध है। पूरे राजमार्ग पर भारी बारिश हो रही है। लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH -44)पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। घाटी से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन सामान्य है। बारिश के मौसम का ताजा दौर शुक्रवार को शुरू हुआ और शनिवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से बहुत भारी बारिश और हिमपात जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार से 38.1. सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 20.5 मिमी, काजीगुंड में 45.4 मिमी, पहलगाम में 27.5 मिमी, कुपवाड़ा में 60.6 मिमी, कोकरनाग में 30.4 मिमी और गुलमर्ग में 62.0 मिमी बारिश हुई। कश्मीर के कई हिस्सों में रात का तापमान कुछ डिग्री बढ़ गया। श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि आज रात तक और देर रात तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर व्यापक मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा।

मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी

मौसम विभाग ने कहा कि, 10 मार्च तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं होगी, 6-7 मार्च की रात के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। विभाग ने कुछ मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों और पर्यटकों को तदनुसार योजना बनाने और यातायात पुलिस की सलाह का पालन करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा,''पहाड़ी इलाकों में आम जनता को हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों और ढलान वाले इलाकों में न जाने और हिमस्खलन की चेतावनियों और सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है। कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com