जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने डल झील के किनारे एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई।
मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी
मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडीRaj Express

हाइलाइट्स :

  • आजादी का अमृत महोत्सव मनाने देशभर में तिरंगा रैली अभियान

  • उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी

  • डल झील के किनारे एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक निकली रैली

जम्मू-कश्मीर, भारत। इस वर्ष भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले देशभर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए तिरंगा रैली का अभियान चल रहा है, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज रविवार को तिरंगा रैली निकली।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए डल झील के किनारे एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम आज तिरंगा रैली का हिस्सा बने हैं। इस साल की रैली पिछले साल की तुलना में बड़ी थी। हम देश की शांति के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

तिरंगा रैली का नेतृत्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, जम्मू-कश्मीर

तो वहीं, DSP शिवम सिद्धार्थ ने कहा, 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित 'हर घर तिरंगा' रैली में स्कूली छात्रों ने भाग लिया। 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक हिस्सा है। इसमें हम अपने देश के गुमनाम नायकों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com