लद्दाख, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से पहले न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 और 24 दिसंबर की दोपहर के बीच आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से पहले न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
लद्दाख, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से पहले न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ
लद्दाख, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से पहले न्यूनतम तापमान में सुधार हुआSocial Media

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 और 24 दिसंबर की दोपहर के बीच आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से पहले न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मौसम विभाग अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 26 दिसंबर की शाम को एक और पश्चिमी विक्षोभ टकरा सकता है जिसके कारण इक्का दुक्का इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

श्रीनगर की तरह कश्मीर घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्रीनगर में लगातार तीसरी रात भी मौसम की सबसे ठंडी रात रही। जहां सोमवार के न्यूनतम तापामन शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में मंगलवार शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के स्की रिसॉट गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान सोमवार को शून्य से नीचे 5.5 डिग्री की तुलना में आज शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दक्षिण कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम में रात का तापमान में सुधार देखा गया जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के कुकेरनाग में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री की तुलना में आज शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तामपान सोमवार के शून्य से नीचे 19.0 डिग्री की तुलना में आज शून्य से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि लेह में (-)10.2 डिग्री सेल्सियस, कारगिर में शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com