Jammu-kashmir: शोपियां में एक वाहन में विस्फोट, 3 जवान घायल

Jammu-kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां (Shopian) जिले में एक वाहन में विस्फोट हो गया। इस दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए।
Jammu-kashmir: शोपियां में एक वाहन में विस्फोट
Jammu-kashmir: शोपियां में एक वाहन में विस्फोटSocial Media

हाइलाइट्स-

  • जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर

  • शोपियां में एक वाहन में विस्फोट

  • हादसे में 3 जवान हुए घायल

  • वाहन में हुए विस्फोट की जांच की जा रही है

Jammu-kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां (Shopian) जिले में एक वाहन में विस्फोट हो गया। इस दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए। इस संबंध में IGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि, शोपियां में एक निजी वाहन में हुए विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है।

महानिरीक्षक विजय कुमार ने कही यह बात:

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, "शोपियां के सेडो में किराए के एक निजी वाहन में विस्फोट हो गया। घायल 3 जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया। विस्फोट की प्रकृति और स्रोत (हथगोले के कारण विस्फोट या वाहन के अंदर पहले से लगाए गए IED या बैटरी की खराबी) की जांच की जा रही है। इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।"

उन्होंने में आगे बताया कि, विस्फोट में तीन सैनिक घायल हो गए है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि, कश्‍मीर में अभी तनाव का माहौल है। इसलिए हर धमाके को आतंकी एंगल से देखा जाता है। बीते दिन बुधवार को शोपियां में आतंकियों की गोली से एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, नागरिक की हालत स्थिर बताई गई है। कश्मीर जोन पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, आतंकवादियों ने शोपियां के कीगाम इलाके के चिद्रेन में एक नागरिक फारूक अहमद शेख को गोली मार दी। गोली अहमद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com