अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आग
अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आगSocial Media

Jharkhand: अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत 6 लोगों की मृत्यु

Jharkhand: अस्पताल में आग लगने से डॉक्टर के अलावा 6 और लोगों की मौत हुई है। इनमे डॉक्टर के परिवार समेत उनके यहां काम करने वाली सहायिका शामिल हैं।

झारखंड, भारत। धनबाद में एक बड़ा हादसा हो गया हैं। धनबाद के हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में अचानक भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने से डॉक्टर के अलावा 6 और लोगों की मौत हुई है। इनमे डॉक्टर के परिवार समेत उनके यहाँ काम करने वाली सहायिका भी शामिल हैं। फिलहाल आग पर काबू कर लिया गया हैं, और अंदर फसे लोगो को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। वहीँ घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पंहुचा दिया गया है।

अगर हमे जानकारी पहले मिलती तो बहुत कुछ कर सकते: फायर ऑफिसर

धनबाद के हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल केपरिसर में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पंहुचा कर आग पर काबू पा लिया है। वरिष्ठ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमारे आने से पहले आग काफी लग चुकी थी। अगर हमें जानकारी पहले मिलती तो बहुत कुछ कर सकते थे। 5 पुरूषों, 2 महिलाओं और 2 कुत्तों को रेस्क्यू किया गया। एक कुत्तें की मृत्यु हो गई है, बाकियों को अस्पताल भेजा गया है।

धनबाद में सुबह-सुबह हुई भीषण आग लगने की घटना की खबर सुनकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुःख जताया हैं। उन्होंने कहा- "धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ. विकास और डॉ. प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

"धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे"
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

डॉक्टर समेत भतीजे और रिश्तेदार की मौत :

अस्पताल परिसर में आग लगने से कोहराम मचा हैं इसके चलते आस-पास का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भीषण आग से 6 लोगो ने जान गवाई हैं। धनबाद के एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में आग से मरने वालों में एक डॉक्टर, उनकी पत्नी और उनकी घरेलू सहायिका भी शामिल है। धनबाद के डीएसपी के अनुसार, आग अस्पताल के आवासीय कॉम्पलेक्स में लगी। इस भीषण हादसे में डॉक्टर के भतीजे और उनके एक और रिश्तेदार की भी मौत हुई है। इस हादसे में एक और डॉक्टर की भी मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बचाया जा रहा है कि बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com