Jharkhand Board Result 2022
Jharkhand Board Result 2022Social Media

Jharkhand Board Result 2022 : झारखंड में 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी

Jharkhand Board Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, बोर्ड एग्‍जाम देने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट पर चेक कर सकते है रिजल्‍ट।

Jharkhand Board Result 2022 : इस साल 2002 में हुए बोर्ड एग्‍जाम के नतीजों का दौर जारी है। एक के बाद एक राज्य में बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। अब आज 21 जून को झारखंड में 10वीं और 12वीं के बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ है। राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्‍ट प्रकाशित किया।

स्टूडेंट्स का इंतजार खत्‍म :

दरअसल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होते ही इस साल बोर्ड एग्‍जाम देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्‍म हुआ। तो वहीं, झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपना बोर्ड रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। ऐसे चेक करें रिजल्‍ट-

स्‍टेप 1 : पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
स्‍टेप 2 : वेबसाइट के होमपेज पर JAC Class 10th Result 2022 और JAC Class 12th Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3 : इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
स्‍टेप 4 : क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

JAC में 10वीं के टॉपरों के नाम :

बता दें कि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड में इस साल लड़कों का रिजल्ट - 175720 एवं पास प्रतिशत 95.71 रहा है एवं लड़कियों का रिजल्ट - 198172 और पास प्रतिशत 95.50 है। तो यह है 10वींं के टॉपर-

  • अभिजीत शर्मा - 490- एसआरके हाई स्कूल, बिस्टुपुर

  • तनु कुमारी - 490- प्लस टू हाई स्कूल, बारीजोर

  • तानिया शाह - 490- कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर

  • रिया कुमारी - 490- गर्ल्स हाई स्कूल, हरिहरगंज

  • निशा वर्मा - 490- इंदिरा गांधी बालिका, हाई स्कूल, हजारीबाग

  • निशु कुमारी - 490- कार्मेल हाई स्कूल, चंक्रधरपुर

इसके अलावा झारखंड जैक बोर्ड मैट्रिक मैट्रिक परीक्षा में 95.60 % विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटर साइंस में 92.19 % विद्यार्थी पास हुए हैं। मैट्रिक में 2,25,854 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

  • 1,24,514 द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं।

  • 23,524 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

  • इंटर साइंस में 54,769 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

  • 5, 117 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं।

  • 13 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी एवं 03 विद्यार्थी और पास हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com