झारखंड: गढ़वा में दुमका जैसा कांड
झारखंड: गढ़वा में दुमका जैसा कांडSocial Media

झारखंड: गढ़वा में दुमका जैसा कांड, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

झारखंड के गढ़वा (Garhwa) से दुमका जिले जैसी घटना सामने आई है। दुमका के बाद अब गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।

गढ़वा, भारत। झारखंड गढ़वा (Garhwa) से दुमका जिले जैसी घटना सामने आई है। दुमका के बाद अब गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका जिले के बाद गढ़वा जिले में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है। यह पूरी घटना गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चिट्विश्राम गांव की है। यहां विशेष समुदाय द्वारा एक युवक दीपक सोनी पर पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गयी है, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है।

बता दें कि, इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है, युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति गंभीर होने पर दीपक सोनी को सदर अस्पताल गढ़वा में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, एक विशेष समुदाय के युवक ने दीपक सोनी नाम के युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, घायल दीपक की उम्र 37 साल है। चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे, की तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था और इसी बीच कसमुद्दीन नाम के शख्स ने दीपक पर पेट्रोल छिड़क दिया।

वहीं, इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने कहा कि, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, कसमुद्दीन ने दीपक को जलाया और शाहरुख ने अंकिता को। बता दें, इससे पहले दुमका में एक युवती को मुस्लिम युवक ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। वहीं, एक आदिवासी लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com