दिल्ली में ऑक्‍सीजन संकट- झारखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ और भेजा 58 टन ऑक्सीजन

दिल्ली के लिए आज झारखण्ड की सोरेन सरकार ने ऑक्सीजन भेजी है, उनके द्वारा की गई इस मदद के लिए केजरीवाल सरकार ने CM हेमंत सोरेन को तहे दिल से धन्यवाद कहा...
दिल्ली में ऑक्‍सीजन संकट- झारखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ और भेजा 58 टन ऑक्सीजन
दिल्ली में ऑक्‍सीजन संकट- झारखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ और भेजा 58 टन ऑक्सीजनTwitter

दिल्‍ली, भारत। देश मेंं कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर हाहाकार मचा रखा है और आलम यह है कि, यह घातक वायरस के त्राहिमान इतना भीषण है कि, लोगों को ऑक्‍सीन नहीं मिल पा रहा है। तो वहीं, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मरीजों की तादाद बेतहाशा बढ़ने के चलते बेड कम पड़ रहे हैं और ऑक्सीजन की भारी कमी की किल्‍लत हो रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की राह पर अब झारखंड ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

झारखण्ड ने 58 टन ऑक्सीजन दिल्ली भेजा :

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्‍सीजन की भारी कमी है। ऑक्‍सीजन संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली में ऑक्‍सीजन संकट की इस घड़ी में झारखण्ड ने लिंडे इंडिया प्लांट से आज कुल 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन दिल्ली के लिए भेजा गया है। झारखण्ड सरकार द्वारा की गई इस मदद के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ट्वीट करके झारखंड के CM हेमंत सोरेन को तहे दिल से धन्यवाद कहा है।

CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया :

झारखण्ड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के आग्रह पर आज झारखण्ड में लिंडे इंडिया प्लांट से कुल 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन दिल्ली के लिए भेजा गया। यह विकट काल एक-दूसरे की मदद करने का है और इसी सहभागिता से हम कोरोना के संक्रमण काल पर विजय पायेंगे।

CM केजरीवाल ने झारखण्ड के CM को कहा शुक्रिया :

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- इस मदद के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया हेमंत जी, इसी तरह एक दूसरे का साथ देते हुए हम कोरोना जैसी आपदा को ज़रूर मात देंगे।

बता दें कि, इसी के एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली मेें ऑक्सीजन को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया था। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर बताया था- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के आग्रह पर हमारी सरकार दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करेगी। कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है, जो चिंताजनक है। संकट की इस घड़ी में हिमाचल दिल्ली को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com