पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडीRaj Express

मोदी सरकार ने किया सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण का कामः बाबूलाल मरांडी

रीवा। यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजनिवास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

रीवा। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 9 वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। मोदी सरकार ने बीते 9 वर्षों में बड़े-बड़े काम किए हैं। बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने देश की जनता की सेवा की है, देश को सुरक्षित बनाया है, देश में सुशासन स्थापित किया है और गरीबों के कल्याण का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के साथ रीवा के राजनिवास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती भाजपा :

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ’सेवा ही संगठन’ की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है, मोदी सरकार ने सराहनीय काम किया है। कोरोना संकट इसका ताजा उदाहरण है। दुनिया के लोग इस महामारी में भारत के बर्बाद हो जाने की आशंका जता रहे थे, लेकिन इस कठिन समय में मोदी सरकार ने देश की सेवा की। लोगों के उपचार की व्यवस्था की और देश में ही कोरोना वेक्सीन का निर्माण कराकर लोगों को मुफ्त में वेक्सीन लगाने की व्यवस्था की और कोरोना संकट पर विजय पाई।

गरीब कल्याण और देश की सुरक्षा सरकार के लक्ष्य :

पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए मोदी सरकार ने अनेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में डाली जा रही है। देश में घुसकर उत्पात मचाने वाली आतंकियों की नकेल कस दी गई है और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। इस पत्रकार वार्ता में सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, जिला संगठन प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय छोटू, अरुण तिवारी आदि उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com